Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. ISIS से जुड़ी इन 10 खौफनाक बातों के बारे में जानते हैं आप?

ISIS से जुड़ी इन 10 खौफनाक बातों के बारे में जानते हैं आप?

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 13, 2016 14:50 IST
  • दुनिया में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो ISIS के नाम से परिचित नहीं होंगे। यह आतंकी संगठन पूरी दुनिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। वैसे तो ISIS अक्सर खबरों में छाया रहता है, लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों। आइए, आपको बताते हैं ISIS से जुड़े 10 खौफनाक सच्चाइयों के बारे में...(सारी तस्वीरें AP से साभार)
    दुनिया में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो ISIS के नाम से परिचित नहीं होंगे। यह आतंकी संगठन पूरी दुनिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। वैसे तो ISIS अक्सर खबरों में छाया रहता है, लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों। आइए, आपको बताते हैं ISIS से जुड़े 10 खौफनाक सच्चाइयों के बारे में...(सारी तस्वीरें AP से साभार)
  • 1: ISIS पूरी दुनिया से अपने लड़ाके चुनता है। अभी तक इस आतंकी संगठन ने 90 से ज्यादा देशों से अपने लड़ाकों की भर्ती की है। इन देशों में फ्रांस, रूस, अमेरिका और कनाडा जैसे देश भी शामिल हैं।
    1: ISIS पूरी दुनिया से अपने लड़ाके चुनता है। अभी तक इस आतंकी संगठन ने 90 से ज्यादा देशों से अपने लड़ाकों की भर्ती की है। इन देशों में फ्रांस, रूस, अमेरिका और कनाडा जैसे देश भी शामिल हैं।
  • 2: इस्लामिक स्टेट ने अभी तक ऐतिहासिक महत्व की कई चीजों को बर्बाद कर दिया है। इनमें पुरातात्विक महत्व की जगहें, म्यूजियम आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ म्यूजियम्स में तो लगभग 5000 साल पुरानी ऐतिहासिक चीजें रखी हुई थीं।
    2: इस्लामिक स्टेट ने अभी तक ऐतिहासिक महत्व की कई चीजों को बर्बाद कर दिया है। इनमें पुरातात्विक महत्व की जगहें, म्यूजियम आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ म्यूजियम्स में तो लगभग 5000 साल पुरानी ऐतिहासिक चीजें रखी हुई थीं।
  • 3: आतंकी संगठन अल-कायदा के आतंक से हम सभी परिचित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अल-कायदा की नजर में इस्लामिक स्टेट के तौर-तरीके ज्यादा हिंसक हैं? जी हां, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाकर हजारों लोगों को मारने वाले अल-कायदा को ISIS के तौर-तरीके बेहद खतरनाक लगते हैं।
    3: आतंकी संगठन अल-कायदा के आतंक से हम सभी परिचित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अल-कायदा की नजर में इस्लामिक स्टेट के तौर-तरीके ज्यादा हिंसक हैं? जी हां, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाकर हजारों लोगों को मारने वाले अल-कायदा को ISIS के तौर-तरीके बेहद खतरनाक लगते हैं।
  • 4: इस्लामिक स्टेट खौफनाक मौतें देने के लिए भी जाना जाता है। इस आतंकी संगठन ने कई बार लोगों को एक लाइन में बैठाकर गोली मारी है, तो कई को जला दिया है। हालांकि ISIS ने अधिकांश वीडियो में लोगों का सिर ही काटा है।
    4: इस्लामिक स्टेट खौफनाक मौतें देने के लिए भी जाना जाता है। इस आतंकी संगठन ने कई बार लोगों को एक लाइन में बैठाकर गोली मारी है, तो कई को जला दिया है। हालांकि ISIS ने अधिकांश वीडियो में लोगों का सिर ही काटा है।
  • 5: ISIS के कई आतंकी काफी टेक सेवी हैं। दरअसल, यह आतंकी संगठन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और अपनी करतूतों को अक्सर ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए दुनिया के सामने लाता रहता है।
    5: ISIS के कई आतंकी काफी टेक सेवी हैं। दरअसल, यह आतंकी संगठन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और अपनी करतूतों को अक्सर ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए दुनिया के सामने लाता रहता है।
  • 6: इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के एक बड़े भूभाग पर कब्जा करके रखा है। वास्तव में इस आतंकी संगठन द्वारा कब्जाई गई जमीन कई छोटे देशों से भी ज्यादा है।
    6: इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के एक बड़े भूभाग पर कब्जा करके रखा है। वास्तव में इस आतंकी संगठन द्वारा कब्जाई गई जमीन कई छोटे देशों से भी ज्यादा है।
  • 7: इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है। अपने भारी-भरकम खर्चों को पूरा करने के लिए इस आतंकी संगठन ने एक रिवेन्यू मॉडल भी डिवेलप किया है। इस आतंकी संगठन का सीरिया और इराक के कई तेल के कुओं पर कब्जा है।
    7: इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है। अपने भारी-भरकम खर्चों को पूरा करने के लिए इस आतंकी संगठन ने एक रिवेन्यू मॉडल भी डिवेलप किया है। इस आतंकी संगठन का सीरिया और इराक के कई तेल के कुओं पर कब्जा है।
  • 8:ISIS को खड़ा करने में अमेरिका और उसके मित्र देशों का बड़ा हाथ रहा है। दरअसल शुरू में इन देशों ने सीरिया से बशर अल-असद की सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए सीरियाई विद्रोहियों को फंड दिया। लेकिन धीरे-धीरे उन विद्रोहियों में इस्लामिक स्टेट के आतंकी शामिल हो गए और पूरी लड़ाई पर अपना प्रभुत्व जमा लिया। इस तरह अमेरिका और मित्र देशों द्वारा विद्रोहियों को दी गई पूंजी का एक बड़ा हिस्सा इस्लामिक स्टेट के अकाउंट में पहुंच गया।
    8:ISIS को खड़ा करने में अमेरिका और उसके मित्र देशों का बड़ा हाथ रहा है। दरअसल शुरू में इन देशों ने सीरिया से बशर अल-असद की सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए सीरियाई विद्रोहियों को फंड दिया। लेकिन धीरे-धीरे उन विद्रोहियों में इस्लामिक स्टेट के आतंकी शामिल हो गए और पूरी लड़ाई पर अपना प्रभुत्व जमा लिया। इस तरह अमेरिका और मित्र देशों द्वारा विद्रोहियों को दी गई पूंजी का एक बड़ा हिस्सा इस्लामिक स्टेट के अकाउंट में पहुंच गया।
  • 9: ISIS की आइडियॉलजी के मुताबिक सारे मुससमानों को खलीफा के शासन के अंतर्गत रहना चाहिए, और इसी मकसद को पूरा करने के लिए इस आतंकी संगठन के लड़ाकों ने लड़ाई छेड़ी हुई है। इस शासन के अंतर्गत सबकुछ इस्लामिक कायदे-कानून के अंतर्गत करने की बात कही गई है।
    9: ISIS की आइडियॉलजी के मुताबिक सारे मुससमानों को खलीफा के शासन के अंतर्गत रहना चाहिए, और इसी मकसद को पूरा करने के लिए इस आतंकी संगठन के लड़ाकों ने लड़ाई छेड़ी हुई है। इस शासन के अंतर्गत सबकुछ इस्लामिक कायदे-कानून के अंतर्गत करने की बात कही गई है।
  • 10: इस्लामिक स्टेट के लड़ाके खुद को कयामत का फरिश्ता मानते हैं। उनका मानना है कि दुनिया जब खत्म होगी तो फिर से एक नई खिलाफत का जन्म होगा और इस्लामिक कानून को लागू किया जा सकेगा और उनका नेता अबु बक्र अल-बगदादी खलीफा बनेगा।
    10: इस्लामिक स्टेट के लड़ाके खुद को कयामत का फरिश्ता मानते हैं। उनका मानना है कि दुनिया जब खत्म होगी तो फिर से एक नई खिलाफत का जन्म होगा और इस्लामिक कानून को लागू किया जा सकेगा और उनका नेता अबु बक्र अल-बगदादी खलीफा बनेगा।