Thursday, March 28, 2024
Advertisement

जब भगवान ने लालू संग खेला खेल

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वी लोक के तीन नेताओं को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग जाने का न्यौता भेजा। इसके लिए तीन नेताओं को चुना गया।   1.अरविंद केजरीवाल 2.नरेंद्र मोदी 3.लालू प्रासाद यादव  


Updated on: July 16, 2015 14:45 IST
जब भगवान ने लालू संग...- India TV Hindi
जब भगवान ने लालू संग खेला खेल

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वी लोक के तीन नेताओं को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग जाने का न्यौता भेजा।

इसके लिए तीन नेताओं को चुना गया।

 

1.अरविंद केजरीवाल

2.नरेंद्र मोदी
3.लालू प्रासाद यादव

 

सवाल जवाब शुरू हुआ।

केजरीवाल से पहला सवाल- चूहा की स्पैलिंग बताओ

केजरीवाल- RAT

 

मोदी से- तुम बिल्ली की बताओ

मोदी- CAT

लालू से- लालू तुम चकोस्लोवाकिया की स्पैलिंग बताओ?

लालू- धत्त बुर्बक इस सबसे चूहा बिलारी का। औ हमसे चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा। फेर से पूछिए।

 

इंद्रदेव बोले ठीक है अगला सवाल।

केजरीवाल से- यह एक लड़का है। इसकी अंग्रेजी बताओ।

केजरीवाल- This is a boy

 

मोदी से- वह एक लड़की है। तुम इसकी बताओ।

मोदी- That is a girl.

 

अब लालू की बारी थी।

भगवान लालू से- हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया। चलो इसकी अंग्रेजी बताओ?

लालू- ई सब का है। ऊ सबसे ता लड़का लड़की आ हमरे से चर्रर्रर्र फर्रर्रर्र।

फेर से होगा, फेर से।

 

भगवान बोले लालू जी आप तो बच्चों की तरह ज़िद कर रहे हैं।

ये आखिरी मौका दे रहा हूँ बस।

 

केजरीवाल से- जालियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?

केजरीवाल- 1919 में।

भगवान- ठीक है स्वर्ग में जाओ।

मोदी से- उस हत्याकांड में कितने लोग मरे थे?

मोदी- यही कोई दस हज़ार लोग।

भगवान- ठीक है तुम भी स्वर्ग में जाओ।

 

अब लालू की बारी थी।

लालू से- लालू जी। चलिए आप उन दस हज़ार लोगों के नाम बताइए?

लालू यादव बेहोश।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Whatsapp jokes News in Hindi के लिए क्लिक करें फनटूश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement