Friday, April 26, 2024
Advertisement

Anupamaa : बा की इस हरकत पर भड़की ऑडियंस, सोशल मीडिया पर मेकर्स को दे डाली ये सलाह !

बा बरखा को उसकी पार्टी वाली बैकलेस ड्रेस को लेकर ताने मारती है और कहती हैं कि अच्छा है तूने आज साड़ी पहनी है। शो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ कई सारे ट्वीट किए हैं।

Sweety Gaur Written By: Sweety Gaur @@sweety_gaur
Updated on: June 30, 2022 15:24 IST
Anupamaa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Anupamaa

Highlights

  • बा के खराब बर्ताव से नाराज हुए फैंस
  • यूजर्स ने मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करने की दी सलाह

Anupamaa : छोटे पर्दे की दुनिया का मशहूर सीरियल 'अनुपमा' फैंस के बीच काफी पॉपूलर है। शो में आए दिन बड़ी-बड़ी संस्कार की बातें की जाती हैं। अनुपमा पांच पन्नों का भाषण देने के लिए भी जानी जाती है। सीरियल में लगभग हर कोई संस्कार और बदलाव की बात करता हुआ नजर आता है। लेकिन पिछले कई दिनों से शो में जमकर तमाशा दिखाया जा रहा है। हालांकि बिना तमाशे के सीरियल चलते भी कहां है। लेकिन अब शो के मेकर्स ने किरदारों की भाषा और बर्ताव को काफी हद तक नेगेटिव बना दिया है। 

दरअसल बीत दिन शो में दिखाया गया कि जब अनुपमा के ससुराल वाले किंजल की गोदभराई के लिए आते हैं तो बा किस तरह उनका स्वागत करती है। बा बदला लेने की तड़प में बरखा का खूब अपमान करती हुई नजर आती है। या फिर राखी दवे की भाषा में कहें तो वो उन्हें जमकर भिगो भिगोकर जूते मारती हुई दिखाई देती है। हालांकि बरखा भी बा को खूब ताने मारती है। लेकिन जिस तरह से बा बरखा के कपड़ों का मज़ाक बनाती है। वो ऑडियंस को कुछ खास रास नहीं आया है। 

बा बरखा को उसकी पार्टी वाली बैकलेस ड्रेस को लेकर ताने मारती है और कहती हैं कि अच्छा है तूने आज साड़ी पहनी है। शो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ कई सारे ट्वीट किए हैं। यूजर्स ने ट्विटर पर इस बात पर उंगली उठाई है कि कैसे बा अपने से छोटे लोगों का अपमान करती रहती हैं और अनुपमा समेत सभी छोटे लोग उन्हें बड़ी महिला समझकर कुछ भी नहीं कहते है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को दिखाना चाहिए की सम्मान का हक सभी को है। दूसरों को अपमान करने वालों को इतना सम्मान नहीं मिलना चाहिए।  

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा - "यदि कोई उम्र में बा की तरह है तो उसे किसी के बारे में बकवास बोलने का अधिकार नहीं देता है। किसी को उकसाना, अनु को पुरानी चीज़ों के लिए दोषी ठहराना ये सब ठीक नहीं है। इस शो ने कई रूढ़ियों को तोड़ा है कृपया इसे भी तोड़ दें कि बड़े होने से आपको किसी को भी शर्मसार करने का अधिकार नहीं मिल जाता।" इसके अलावा भी कई सारे ट्वीट किए गए हैं। देखते है कि मेकर्स का इनपर क्या रिएक्शन होगा।

ये भी पढ़िए

TRP List Top Tv Show: इस शो ने दिखाया TRP लिस्ट में दम, जानिए क्या हुआ Anupamaa का हाल

Rakhi Sawant Video: आलिया की प्रेग्नेंसी के बाद मां बनने के लिए बेकरार हुईं राखी सावंत, बोलीं- मैं कब होऊंगी...

Naagin 6 के सेट पर आ धमका असली नाग, एकता कपूर के शो में मारी धमाकेदार एंट्री!

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement