Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 7 Aug: कायरव की बीमारी से बेखबर कार्तिक, वेदिका संग करते रहे डांस और फिर...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 7: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा के मिलन के लिए तैयार हो जाइए।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: August 07, 2019 14:16 IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 9- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 9

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 7: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाएंगे कि कार्तिक, वेदिका से माफी मांगता है। कार्तिक ने वेदिका से माफी मांगी और कहा- धीरे-धीरे ये रंग चढ़ जाएगा और मैं वादा करता हूं रंग गहरा भी होगा। वेदिका ने कहा- कुछ होगा तब तो चढ़ेगा रंग, मेरी मेहंदी का रंग तो चढ़ने से पहले ही उतर गया। लेकिन कार्तिक उससे कहता है कि दोबारा लगा लेंगे मेहंदी।

दूसरी तरफ कायरव अपनी मां नायरा से जिद करता है कि उसे पापा से मिलना है लेकिन नायरा उसे बहला देती है। इसके बाद लीजा एक बार फिर से नायरा से कहती है कि वो यूनिवर्स का साइन समझे और कार्तिक को सब सच बता दे, लेकिन नायरा इस बारे में बात नहीं करना चाहती। इसके बाद डॉक्टर पल्लवी नायरा को बुलाती है और बताती है कि सीनियर डॉक्टर ने कायरव का ऑपरेशन करने से मना कर दिया है क्योंकि वो दूसरे केस में उलझे हैं। इसके बाद नायरा उस सीनियर डॉक्टर से बात करती है तो उन्होंने दूसरे डॉक्टर के बारे में बताया। लेकिन इसके लिए नायरा को कायरव को लेकर मुंबई जाना पड़ेगा। डॉक्टर पल्लवी कहती है कि वो प्लेन से ना जाए बल्कि ट्रेन से जाए। इसके बाद डॉक्टर पल्लवी नायरा से कहती है कि वो स्टाफ से बोलकर कायरव के मुंबई जाने की तैयारी करवाती है, वो खुद रुकती लेकिन उसे अपनी फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में जाना है। नायरा ये सुनकर दुखी हो जाती है क्योंकि वो समझ जाती है कि डॉक्टर पल्लवी वेदिका और कार्तिक की शादी में ही जाने वाली है।

R.I.P. Sushma Swaraj: आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स की कई बार मदद करती नजर आईं सुषमा स्वराज

कायरव को लेकर नायरा मुंबई जाने के लिए तैयार है, लेकिन कायरव जाने से इनकार कर देता है। वो कहता है कि पापा को बुलाओ वो भी चले वरना वो नहीं जाएगा। लेकिन नायरा उसे समझाती है। नायरा कहती है कि जब पापा की सीक्रेट मिशन खत्म हो जाएगा वो जरूर आएंगे।

दूसरी तरफ कार्तिक और वेदिका न्यू बिगनिंग करते हैं और केक काटते हैं। वेदिका और कार्तिक 'मोरनी बनके' गाने पर डांस करते हैं। डॉक्टर पल्लवी भी संगीत सेरेमनी में पहुंच जाती है। वो वेदिका से पूछती है कि वो ज्यादा खुश नहीं लग रही कुछ हुआ है क्या? लेकिन वेदिका कहती है ऐसा कुछ भी नहीं है।

सुषमा स्वराज की Love Story किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, पिता के सामने यूं कह डाला था अपने दिल हाल

कायरव अपने पापा को याद करता है और नायरा के फोन से उन्हें कॉल कर देता है। लेकिन नायरा की नजर पड़ जाती है और वो उसे डांट देती है। इसके बाद डॉक्टर पल्लवी अपनी फ्रेंड वेदिका और कार्तिक के साथ सेल्फी लेती है। वेदिका अपनी फ्रेंड डॉक्टर पल्लवी से कहती है कि आज संगीत में वो लेट आई है लेकिन शादी में टाइम पर आ जाए। पल्लवी बताती है कि अगर इमरजेंसी ना हुई तो वो जरूर आ जाएगी वक्त पर। वो नायरा और कार्तिक का जिक्र वेदिका और कार्तिक से करती है, कहती है कि एक पेशेंट है वो सिंगल मदर है और उसके बेटे के दिल में छेद है। उन्हें मुंबई जाना है लेकिन पैसे भी होने चाहिए। इसके बाद कार्तिक डॉक्टर पल्लवी से कहता है कि वो उन्हें मुंबई ना जाने दे। इसके बाद पल्लवी नायरा को फोन करती है और मुंबई जाने से मना कर देती है। वो कहती है वेदिका के फियान्से उनकी मदद करना चाहते हैं। उनके पहचान के बहुत बड़े डॉक्टर हैं जो संजीवनी से हैं वो इस वक्त उदयपुर में हैं और वो कायरव का ऑपरेशन कर देंगे। ये सब सुनकर नायरा इमोशनल हो जाती है, वो कहती है कि वेदिका और उनके फियान्से को आप शुक्रिया कह देना। पल्लवी कहती है कि आप खुद बोल दीजिए और वो कार्तिक को फोन पकड़ा देता है। कार्तिक जैसे ही हेलो बोलता है नायरा रोने लगती है। कार्तिक को लगता है कि नायरा बच्चे की बीमारी की वजह से रो रही है। वो उसे सांत्वना देता है और कहता है कि परेशान ना हो, जरूर पिछले जन्म का कोई रिश्ता और एहसान होगा बच्चे का जो मैं उतार रहा हूं। नायरा ये सब सुनकर और रोने लगती है और फोन काट देती है।

कल क्या आएगा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 9

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 9

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक अपनी शादी की शेरवानी में रेडी है। उधर कायरव  का ऑपरेशन होने जा रहा है, ऑपरेशन थियेटर के बेड पर कायरव रोते-रोते अपने पापा को याद कर रहा है। बार-बार उसे पापा-पापा कहता देखकर नायरा बेचैन हो जाएगी और वो कार्तिक को फोन कर देगी।

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement