Friday, March 29, 2024
Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 6: कायरव के ऑपरेशन के लिए कार्तिक देगा पैसे, डॉ बनी जरिया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 7th August: कार्तिक और वेदिका की बात करवाएगी डॉक्टर पल्लवी।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: August 06, 2019 13:32 IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 6- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 6

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 7th August: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि आदित्य को नक्ष थप्पड़ मारता है और तभी आदित्य के घरवाले आ जाते हैं। घरवाले कार्तिक और उसके पूरे परिवार से माफी मांगते हैं। वो बताते हैं कि आदित्य की दिमागी हालत ठीक नहीं है, वो घर से भाग जाता है। आदित्य तो चला जाता है लेकिन कार्तिक काफी उदास हो जाता है। कार्तिक अपने अंधेरे वाले रूम में जाता है और वहां नायरा को याद करके आंसू बहाता है।

सुवर्णा भी अपने पति से कहती है कि आदित्य की बातों पर यकीन करने का मन कर रहा है। लेकिन कार्तिक के पापा उन्हें समझाते हैं कि इन सब बातों पर ध्यान ना दें। क्योंकि अगर नायरा जिंदा होती तो वो घर जरूर आती, हमसे और कार्तिक से जरूर मिलती। कार्तिक अपने रूम में खूब रो रहा है। वो नायरा को इमैजिन कर रहा है, तभी वेदिका वहां आ जाती है, कार्तिक वेदिका को नायरा समझकर उससे माफी मांगता है। वेदिका ये सब सुनकर और देखकर काफी निराश हो जाती है, उससे कार्तिक की ये हालत नहीं देखी जाती है। वेदिका नीचे जाती है और सभी घरवालों से कह देती है कि वो कार्तिक से शादी नहीं करेगी। वेदिका पानी में जाकर अपनी मेहंदी धुल देती है। घरवाले ये सब देखकर उदास हो जाते हैं, दादी रोने लगती हैं। वो वेदिका को समझाने की कोशिश करती हैं। वेदिका को मेंहदी धुलता देख दादी कहती हैं- ये अपशगुन होगा, इस पर वेदिका कहती है - अपशगुन हो चुका। वेदिका कहती है कि कार्तिक अभी भी नायरा को नहीं भुला पाया है वो इस नए रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। हमें भी कार्तिक को फोर्स नहीं करना चाहिए। ये सब सुनकर दादी रोने लगती हैं। तभी कार्तिक वहां आ जाता है। वेदिका कहती है कि हालात ही खराब है तभी सबके साथ बुरा हो रहा है। वेदिका कहती है कार्तिक अभी बिल्कुल रेडी नहीं है। वो किसी से कहते नहीं हैं लेकिन अंदर ही अंदर बहुत दुखी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करता है राखी का एनआरआई पति?

उधर कायरव का मन बहलाने के लिए लीजा उसके साथ गेम खेल रही है। तभी नायरा वहां जाती है, नायरा को फिर से लीजा समझाती है कि उसे कार्तिक का साथ लेना चाहिए, लेकिन नायरा कहती है कि उसने अपना पार्टनर चुन लिया है, वो मूव ऑन कर रहा है। नायरा कहती है कि वो और उसका बेटा अकेले ही काफी है।

उधर कार्तिक उदास होकर सीढ़ी पर बैठ जाता है। किसी की हिम्मत नहीं होती कि उसके पास जाए। लेकिन वंश वहां जाता है। वंश कार्तिक से कहता है- आप ही तो कहते हैं जो इस दुनिया से चले जाते हैं वो कभी वापस नहीं आते हैं, वो लोग स्टार बन जाते हैं। लेकिन स्टार से हम शादी नहीं कर सकते हैं ना? और वो हमेशा हमारे साथ भी नहीं रह सकते हैं। लेकिन वेदिका दीदी तो रह सकती हैं ना? आपको वेदिका दी और दादी को सॉरी बोलना चाहिए। वंश कहता है आप हमें सॉरी बोलने को कहते हैं लेकिन जब आप बैड बिहैव कर रहे हैं तो आपको भी सॉरी बोलना चाहिए।

कार्तिक को भी समझ आ जाता है कि उससे गलती हुई है, उसे सबको निराश नहीं करना चाहिए। वो सभी से कहता है कि संगीत क्या रोते-रोते मनाएंगे। ये सुनकर सभी घरवाले चौंक जाते हैं।

Happy Birthday Dipika Kakkar: ऐसी है दीपिका-शोएब की लव स्टोरी, शादी के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया मुस्लिम धर्म

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक और वेदिका के संगीत में डॉक्टर पल्लवी भी मेहमान बनकर पहुंची हैं, वहां वो फोन पर नायरा से बात करती हैं। जिसके बाद डॉक्टर पल्लवी कार्तिक और वेदिका के सामने भी इस बात का जिक्र करती हैं कि इलाज के लिए पैसे अब कोई और देगा तो वो परेशान ना हों। फोन पर डॉक्टर पल्लवी और कार्तिक की बात भी करवाएंगी।

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement