Friday, April 26, 2024
Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4th September: तीज वाले दिन आमने-सामने आईं कार्तिक की दोनों वाइफ!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4th September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीजा की दोबारा एंट्री भी हो गई है।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: September 04, 2019 9:25 IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 4th September: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत आज नायरा और कार्तिक के झगड़े से हुई। नायरा और कार्तिक दोनों गुस्से में हैं। दोनों खूब झगड़ते हैं और जब बाहर निकलते हैं तो उनकी नजर उनकी शादी की तस्वीर पर पड़ती है जिसमें कायरव ने अपनी फोटो चिपकाई थी। ये देखकर दोनों हैरान रह जाते हैं कि जब वो झगड़ रहे थे तो कायरव वहीं था। दोनों घबराकर कायरव को ढूंढ़ने निकल पड़ते हैं। कायरव कमरे में टेबल के नीचे छिपकर रो रहा होता है।

कार्तिक और नायरा उससे रोने की वजह पूछते हैं वो बताता है कि आप दोनों हमेशा झगड़ते रहते हैं। दोनों कहते हैं कि हम कचौड़ी के लिए झगड़ रहे थे, लेकिन कायरव कहता है आपका झगड़ा कचौड़ी के लिए नहीं था मैंने सब सुन लिया। इसके बाद नायरा बहाने से उसे समझा देती है। नायरा-कार्तिक और कायरव को साथ खुश देखकर वेदिका परेशान हो जाती है।

उधर बड़ी दादी, नक्ष और देव्यानी से कहती हैं कि तीज आ रही है और ऐसे में नायरा का वहां रहना ठीक नहीं है। लेकिन नक्ष और देव्यानी उन्हें समझाते हैं। थोड़ी देर बाद वो मान जाती हैं लेकिन तभी देव्यानी को ये याद आ जाता है कि तीज आ रहा है और वेदिका का फास्ट होगा ऐसे में उसके मायके से शगुन आना है और उसका मायका तो हम हैं। हमें शगुन भेजना होगा।

नायरा और कार्तिक एक दूसरे की पुरानी यादों में खो जाते हैं और खूब रोते हैं। कार्तिक की मां नायरा को और कार्तिक के पापा कार्तिक को देखकर परेशान हैं। उधर दादी वेदिका को देखकर परेशान हैं।  दादी, वेदिका से कहती हैं कि वो तीज की तैयारी करें। घर में तीज की तैयारियां देखकर नायरा और कार्तिक परेशान हो जाते हैं। 

Also Read:

'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' हुआ रिलीज, सोनम कपूर-दुलकर सलमान की फिल्म

सिंगिंग रियलिटी शो पर फूटा सिंगर रेखा भारद्वाज का गुस्सा, लिखा- खुदा ना करे कभी ऐसे औसत दर्जे के शो का हिस्सा बनूं

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement