Friday, March 29, 2024
Advertisement

'जीजाजी छत पर हैं' शो में नजर आएंगे सुमित अरोड़ा

सुमित ने 'बचना ऐ हसीनों' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

IANS Written by: IANS
Published on: August 21, 2019 19:40 IST
 'जीजाजी छत पर हैं' शो...- India TV Hindi
 'जीजाजी छत पर हैं' शो में नजर आएंगे सुमित अरोड़ा

मुंबई: अभिनेता सुमित अरोड़ा अब टीवी शो 'जीजाजी छत पर हैं' में नजर आएंगे। इस शो में वह कॉमिक अवतार में नजर आएंगे। अपनी भूमिका के बारे में सुमित ने कहा, "मैंने विभिन्न विधाओं में काम किया है, लेकिन कॉमेडी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है। इस शो की विचित्रता और हास्य ने मुझे प्रभावित किया है। मैं दुबई से वापस लौटे 'नाई' की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं, जो हमारे दर्शकों के जीवन में हंसी की कुछ अतिरिक्त खुराक जोड़ेगा। मैं अपने काम के लिए अब तक मिले अवसरों व इसकी सराहना के लिए भाग्यशाली रहा हूं।"

सुमित ने 'बचना ऐ हसीनों' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

'जीजाजी छत पर हैं' सोनी सब टीवी पर प्रसारित होता है।

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement