Saturday, April 20, 2024
Advertisement

खतरों के खिलाड़ी 9: क्या हुआ जब आंखों पर पट्टी बांध किया गया भारती और शमिता का मेकअप

खतरों के खिलाड़ी 9 शो में एक अलग टास्क होने वाला है। जिसमें भारती और शमिता का मेकअप होने वाला है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: February 09, 2019 13:17 IST
Bharti Singh- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/COLORS Bharti Singh

रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) के शो खतरों का खिलाड़ी का 9वां सीजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह शो सभी की खूब वाहवाही बटोर रहा है। साथ ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस शो में टेलिविजन की मशहूर हस्तियों से हिस्सा लिया है जो अपने डर से जीतने के लिए कई टास्क करते नजर आते हैं। इस हफ्ते शो में कुछ हटके टास्क होता दिखाई देने वाला है।

इस बार शो में एक अलग टास्क होने वाला है। जिसमें भारती और शमिता का मेकअप होने वाला है। यह टास्क टीम में होगा। जिसमें भारती का पार्टनर उनका पति हर्ष लिम्बाचिया और शमिता का पार्टनर पुनीत बना है। टास्क में  हर्ष और पुनीत को कुछ मेकअप प्रोडक्ट दिए गए हैं जिनसे उन्हें दोनों का मेकअप करना है। मगर टास्क में ट्विस्ट यह है कि हर्ष और पुनीत दोनों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।

जब मेकअप के बाद शमिता और भारती का चेहरा देखा गया तो काफी फनी लग रहा था। यह मेकअप काफी अजीब हुआ था और दोनों ही मेकअप देखने के बाद परेशान लग रही थीं।

इस दौरान बाकि कंटेस्टेंट टास्क का मजा ले रहे थे। शो से कई लोग एलिमिनेट हो चुके हैं। अब शो में विकास गुप्ता, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, पुनीत जे.पाठक, आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी जैसमीन भसीन, ऋद्धिमा पंडित और जैन इमाम बचे हैं।

आपको बता दें शो में काफी लोगों को चोट भी लग चुकी है। जिसकी वजह से शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी इन घटनाओं से आहत हैं। एक अखबार ने सूत्र के हवाले से लिखा- जो भी हो रहा है, उससे रोहित खुश नहीं हैं। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। टीम अब कंटेस्टेंट को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगी।

Also Read:

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, बोला- 'नारंगी मौसम्बी वाला

जगजीत सिंह को याद करते हुए इस खास अंदाज में पत्नी चित्रा सिंह ने मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement