Friday, April 19, 2024
Advertisement

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के सनोज राज ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं, अब उनकी निगाह 7 करोड़ पर है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 12, 2019 10:07 IST
 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS- India TV Hindi
 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Kaun Bnega Crorepati 11: बिहार के सनोज राज 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के पहले करोड़पति बन गए हैं। पूरा बिहार आज उनपर गर्व रहा है। जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज(Sanoj Raj) सोनी टेलीविजन चैनल (Sony TV) पर प्रसारित होने वाले सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सीजन-11 में एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनोज राज चोटी के प्रश्न का सही जवाब देकर 7 करोड़ रुपये जीत पाते हैं या नहीं?

सोनी चैनल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इसका सही जवाब जानने के लिए आपको केबीसी 11 का गुरुवार और शुक्रवार का  एपिसोड देखना होगा। 2017 में  पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार ने सारे सही जवाब देकर 5 करोड़ रुपये जीते थे।

बता दें, सनोज राज के पति रामजनम शर्मा एक साधारण किसान हैं। सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही पढ़ाई की है। इसके बाद वर्धमान कॉलेज से बीटेक किया, फिलहाल वो सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। सनोज का सपना है कि वो आईएएस बनें। 

Also Read:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: नायरा-कार्तिक को पता चल गया अखिल चाचू का राज!

साहिर लुधियानवी के हाथों से लिखी बेशकीमती नज्में, खत और डायरियां कबाड़ में मिलीं!

विराट ने अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बना दिए मजेदार मीम्स

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इंडो-हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर, देखें तस्वीरें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement