Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कपिल शर्मा के घर आई नन्हीं परी, गिन्नी चतरथ ने बेटी को दिया जन्म

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 10, 2019 8:05 IST
कपिल शर्मा के घर आई...- India TV Hindi
कपिल शर्मा के घर आई नन्हीं परी

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल और गिन्नी के घर नन्हीं परी आई है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। आपका सबका आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को प्यार। जय माता दी।

जैसे ही कपिल ने ये ट्वीट शेयर किया उन्हें बधाईयां मिलने लगी। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें खूब सारा प्यार दे रहे हैं। फैन्स के अलावा सेलिब्रिटीज भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गुरु रंधावा लिखते हैं- बधाई हो और अब मैं ऑफिशियली चाचा बन गया हूं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी कपिल को बधाई दी है।

कपिल और गिन्नी कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। पिछले साल 12 दिसंबर को कपिल और गिन्नी की शादी हुई थी। शादी की पहली एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही कपिल पापा बन गए हैं। हमारी तरफ से भी उन्हें पिता बनने की बधाई।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement