Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

एकता कपूर: आज़ाद ख्याल की महिला से प्यार करना आसान, लेकिन शादी करना पूरी तरह अलग

टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि एक आज़ाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है, लेकिन उससे शादी करना पूरी तरह से अलग है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: February 22, 2019 9:42 IST
Ekta Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ekta Kapoor

टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि एक आज़ाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है, लेकिन उससे शादी करना पूरी तरह से अलग है। Alt Balaji के वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं 2' में इसी कहानी को दिखाया गया है। हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनीं एकता ने लेखिका और पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के साथ अपने काम और व्यक्तिगत जीवन को संभालने और मां बनने के बाद आर बदलावों के बारे में बात की।

एकता के साथ 'कहने को हमसफर हैं 2' के एक्टर्स रोनित रॉय और मोना सिंह भी मौजूद थे।

एकता ने कहा कि एक आज़ाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है, लेकिन उससे शादी करना पूरी तरह से अलग है और इस शो में यही दिखाया गया है। इस सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे दिल जो चाहता था उसने वो हासिल किया, लेकिन क्या वे इससे खुश रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह सीरीज नाजुक रूप से परिपक्व रिश्तों की जटिलताओं को बुनती है।

'कहने को हमसफर हैं 2' में प्यार और जिंदगी से परे एक दिलचस्प पहलू पेश किया गया है। एकता ने कहा कि महिलाए इन पात्रों के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रही हैं और सीरीज को देखने के लिए ऐप डाउनलोड कर रहीं हैं।

(इनपुट- IANS)

Also Read:

Friday Big Release: मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' लोगों को हंसाने के लिए तैयार

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते को हुए 1 साल, सोशल मीडिया पर दोनों ने ऐसे किया विश

पुलवामा हमले का असर: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और सलमान खान की 'नोटबुक' भी पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज़

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement