Friday, April 19, 2024
Advertisement

TV Ka Dum Highlights: शाहरुख खान ने कहा 'मैं हूं टीवी का दम'

इंडिया टीवी की तरफ से आज मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' का आयोजन हुआ। इस कॉन्क्लेव में छोटे पर्दे के तमाम सितारों के साथ शाहरुख खान भी पहुंचे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: February 04, 2019 11:03 IST
शाहरुख खान- India TV Hindi
शाहरुख खान

TV Ka Dum: इंडिया टीवी के दर्शकों के लिए इंडिया टीवी लेकर आया है, 'टीवी का दम' (TV Ka Dum)। पहली बार इंडिया टीवी के मंच पर वो तमाम स्टार मौजूद रहे, जिनकी वजह से टेलीविजन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम भी टीवी शोज में आना अपनी शान समझते हैं। इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव में रुबीना दिलैक, हिना खान, नकुल मेहता और मोहित मलिक जैसे सितारों ने अपने दिल की बात की, वहीं अनु मलिक, जसलीन मथारु और विकास गुप्ता ने टीवी के रियलिटी शोज़ पर बात की। इस कॉन्क्लेव के अंत में शाहरुख खान आएं और अपने सफर के बारे में बात की। शाहरुख खान ने बताया कि किस तरह 'फौजी' और 'सर्कस' जैसे सीरियल्स में काम करने के बाद वो बड़े पर्दे तक पहुंचे और किंग खान बन गए। नीचे देखिए पूरी डिटेल्स-

TV Ka Dum

Auto Refresh
Refresh
  • 9:13 PM (IST)

    इंडिया टीवी ने शाहरुख खान को भेंट की 'फौजी' की सीडी

    शाहरुख खान ने बहुत सारी अच्छी-अच्छी बातें कहीं, और अंत में विदा किया।

  • 9:10 PM (IST)

    शाहरुख खान ने अपनी फैन को लगाया गले

    शाहरुख खान से उनकी एक फैन ने उन्हें गले लगाने को कहा तो शाहरुख मंच से उतरकर अपनी कई फीमेल फैन को गले लगाया।

  • 9:02 PM (IST)

    शाहरुख खान ने बताया अपने पहले 'आप की अदालत' एपिसोड की यादें

    शाहरुख खान ने बताया कि जब वो पहली बार 'आप की अदालत' में आए थे तो उस एपिसोड को खत्म करने के बाद मैंने गौरी से कहा अब मैं सुपरस्टार बन गया।

     

  • 8:55 PM (IST)

    शाहरुख खान ने बताया कहां से आया उनका सिग्नेचर स्टेप

    शाहरुख खान ने बताया कि जब उनसे एक गाने का स्टेप नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपना सिग्नेचर स्टेप किया था।

  • 8:53 PM (IST)

    शाहरुख खान ने बताया क्या है उनका ड्रीम रोल?

    शाहरुख खान ने कहा- मैं चाहता हूं कि मुझसे कोई वो कराए जो करने में मुझे हिचक हो।

  • 8:51 PM (IST)

    शाहरुख खान ने किसिंग सीन पर तोड़ी चुप्पी

    किसिंग सीन पर बोले शाहरुख खान, कहा- हर किसी का दिन आता है। हमारे भी अच्छे दिन आ गए।

  • 8:49 PM (IST)

    शाहरुख ने कहा मैं आज भी उसी जोश और एनर्जी के साथ उठता हूं

    मैंने जो भी किया यह मानकर किया है कि ये मेरा बेस्ट है। मैं सुबह जाता हूं काम करता हूं। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि 'फौजी' से मैं यहां तक आऊंगा। 

     

  • 8:36 PM (IST)

    शाहरुख खान ने की रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' की तारीफ

    शाहरुख खान ने कहा 25 सालों से 'आप की अदालत' चल रहा है, लेकिन आज भी बोरिंग नहीं लगता है। शाहरुख ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की तारीफ भी की।

  • 8:36 PM (IST)

    शाहरुख खान ने बताया अभी भी सुपरस्टार्स के लिए जरूरी है छोटा पर्दा

    शाहरुख खान ने कहा- टेलीविजन प्रोफेशनली मेरी मां है। शाहरुख खान ने कहा- हम तो टीवी से निकलकर स्टार बन गए पर हमें अभी भी मौका मिलता है कि हम टीवी पर जा सके। चाहे वो आमिर हो या अमित जी हों। 

  • 8:35 PM (IST)

    फौजी के 10 एपिसोड में मिले 15 हजार लेकर मुंबई पहुंचे थे शाहरुख खान।

    शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें जो पैसे सीरियल फौजी से मिलते थे वो बचाकर ही वो मुंबई पहुंचे थे।

  • 8:33 PM (IST)

    शाहरुख खान ने कहा- 'मैं हूं टीवी का दम'

    शाहरुख खान ने कहा मैं टीवी का दम हूं। मेरी शुरुआत टीवी से हुई है, वो जमाना था जब हम अमीर नेबर के घर में जाकर संडे की रात की पिक्चर देखा करते थे।
    टीवी नहीं होता तो रामायण और महाभारत 

  • 5:42 PM (IST)

    कृतिका कामरा के साथ इंडिया टीवी का फेसबुक लाइव

  • 4:42 PM (IST)

    मनीष जैसा कोई नहीं!

    मनीष पॉल की जर्नी पर इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने बात की।

  • 4:25 PM (IST)

    अनु मलिक संग इंडिया टीवी का फेसबुक लाइव!

    इंडिया टीवी के खास फेसबुक लाइव पर अनु मलिक ने टीवी के सफर की बात की।

     

  • 4:15 PM (IST)

    अनु मलिक और मनीष पॉल ने मिलकर गाया गाना

    अनु मलिक के साथ मनीष पॉल ने खूब मस्ती की। दोनों ने 'गरम चाय की प्याली हो' गाना भी गाया।

  • 4:12 PM (IST)

    विकास गुप्ता ने बताया रियलिटी शो का फसाना!

    रियलिटी शो में असली सच नहीं दिखाया जाता है, बस एक सच होता है। रियलिटी शो में कोई अच्छा-बुरा नहीं होता है जैसे सीरियल्स में होता है।

  • 4:09 PM (IST)

    मुकेश खन्ना के साथ इंडिया टीवी का फेसबुक लाइव!

    मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और महाभारत जैसे सीरियल्स से घर-घर में पहचान बनाई है। देखिए क्या कहना है उनका।

  • 4:08 PM (IST)

    अमर उपाध्याय ने बताया सीरियल में हुई मौत से बदल गई उनकी जिंदगी

    अमर उपाध्याय ने बताया जब मिहिर के किरदार की मौत हुई थी, मेरी मां ने रोने लगी थी। पूरे देश से चैनल में फोन आने लगे, अखबार पूरे भरे रहते थे। अमर ने बताया कि मैंने ऐसा महसूस किया जैसा पहले कभी नहीं किया था।

  • 4:03 PM (IST)

    जसलीन ने बताया बिग बॉस की रियलिटी!

    बिग बॉस के घर में तीन महीने बिताने वाली जसलीन ने बताया कि वहां कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होता है।

  • 4:00 PM (IST)

    हिमेश रेशमिया और जसलीन मथारू ने बिखेरे सुरीले रंग

    हिमेश रेशमिया और जसलीन मथारू ने स्टेज पर गाना गाया। जसलीन ने जैसे ही 'लग जा गले...' गाया तालियां बजने लगी। अनु मलिक ने भी गाना गाया।

     

  • 4:00 PM (IST)

    सीरियल vs रियलिटी कौन जीतेगा जंग

    अनु कपूर, अमर उपाध्याय, हिमेश रेशमिया और विकास गुप्ता मंच पर पहुंचे

  • 2:49 PM (IST)

    अनिल कपूर ने लगाए ठुमके, गाना बंद होने के बाद भी झूमते रहे

    अनिल कपूर ने खूब जोश और एनर्जी के साथ 'एक लड़की ...' की पूरी टीम के साथ डांस किया। गाना बंद होने के बाद भी अनिल कपूर डांस करते रहे।

    अनिल कपूर

    अनिल कपूर

  • 2:46 PM (IST)

    बेटियां, बाप को ज्यादा डांटती हैं- सोनम कपूर

    सोनम कपूर ने कहा- मेरे पापा बहुत सॉफ्ट हैं, वो हमें कभी डांटते नहीं, हमेशा हमारी बात सुनते हैं। बेटियां अपने पापा को ज्यादा डांटती हैं। ऐसे पिता होने पर मुझे गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ फिल्म कर पाई हूं। एज एन एक्टर भी उनके साथ काम करके मैं बहुत खुशनसीब समझती हूं खुद को। 

  • 2:43 PM (IST)

    शैली धर चोपड़ा ने बताया क्यों जरूरी फिल्म है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'

    इनका बड़प्पन है कि मुझे इतना प्यार दिया है। इन लोगों ने फिल्म को बहुत ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है। इनके द्वारा दिया गया प्यार और इज्जत मेरे लिए सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंस रखता है। शैली ने कहा आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

     

  • 2:41 PM (IST)

    जूही चावला ने बताया 'एक लड़की...' में अनिल कपूर की बेस्ट परफॉर्मेंस है

    जूही चावला ने बताया उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' उनकी सास को बहुत पसंद आई। पब्लिक और क्रिटिक्स के रिव्यू से मैं बहुत खुश हूं। जूही चावला ने यह भी कहा कि यह अनिल कपूर की अब तक की बेस्ट परफॉरमेंस है।

  • 2:39 PM (IST)

    राजकुमार राव ने बताया कि छोटा पर्दा क्यों है इतना जरूरी

    राजकुमार राव ने कहा कि छोटे पर्दे पर हम फिल्म का प्रमोशन ना करें तो फिल्म पर असर पड़ सकता है।

  • 2:37 PM (IST)

    अनिल कपूर ने बताया 'टीवी का दम'

    टीवी बड़ा माध्यम है। गांव में पहुंचना हो चाहे शहर, अमरीका हो या भारत, टीवी हर जगह आपको जोड़ता है। टीवी के कलाकार पूरी दुनिया में फिल्म स्टार्स से ज्यादा कमाते हैं।

  • 2:36 PM (IST)

    जूही ने अनिल कपूर पर ली चुटकी!

    जूही ने कहा- 24 घंटे काम करते हैं अनिल कपूर इसलिए उनके सीरियल का नाम '24' था।

  • 2:36 PM (IST)

    अनिल कपूर ने बताया उनके सीरियल का नाम 24 क्यों था?

     

    अनिल कपूर ने कहा उनके कमर की साइज पर उनके सीरियल का नाम रखा गया है।

  • 2:28 PM (IST)

    टीवी की बहुओं ने किया अनिल कपूर का स्वागत

    हिना खान, रुबीना दिलैक ने गाया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना' अनिल कपूर झूमने लगे।

  • 2:11 PM (IST)

    मोहित मलिक ने इंडिया टीवी को शुक्रिया कहा

    मोहित मलिक  ने कहा- मुझे बच्चे बहुत पसंद है। सिकंदर का किरदार मुझे इसलिए पसंद है। बच्चों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। मोहित ने आगे इंडिया टीवी को शुक्रिया कहा, क्योंकि यह पहली पहल है जो छोटे पर्दे के लिए कुछ कर रहे हैं।

  • 2:06 PM (IST)

    नकुल मेहता ने बताया किस तरह टीवी ने बदली उनकी जिंदगी

    नकुल मेहता ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म से की थी, उस वक्त मुझे किसी ने नहीं पहचाना, लेकिन जब वो फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने एयरपोर्ट पर मुझे हेलो कहा। यही है टीवी का दम।

    नकुल मेहता

    नकुल मेहता

  • 2:04 PM (IST)

    'धानी' और 'रानी' के किरदार ने काफी बदलाव लाया- ईशा सिंह

    ईशा ने बताया कि जारा का रोल करने के बाद लोग मुझे गले लगा लेते हैं, कहते हैं कि आप हमारी आवाज बन चुकी हैं।

  • 2:02 PM (IST)

    हिना खान ने बताया 'ये रिश्ता...' के पल्लू एपिसोड ने बदल दी कई महिलाओं की जिंदगी

    हिना खान ने बताया कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमने इस दिक्कत को दिखाया था कि महिलाएं हर वक्त घर में काम करते वक्त भी पल्लू रखती थीं, लेकिन इस एपिसोड के बाद कई महिलाओं ने मुझे मैसेज करके शुक्रिया कहा। उस एपिसोड की वजह से कई महिलाओं ने सिर पर पल्लू रखना बंद कर दिया।

    हिना खान

    हिना खान

  • 2:01 PM (IST)

    गुल खान ने बताया कि उनके सीरियल ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी

    कई मशहूर शोज देने वाली गुल खान ने बताया कि यह टीवी का दम ही है कि टीवी पर जो हम दिखाते हैं उससे लोगों की जिंदगी बदल जाती है। गुल खान ने बताया कि हमने अपने सीरियल इश्कबाज में नकुल मेहता (शिवाय सिंह ओबरॉय) को कुकिंग करते हुए दिखाया, इसका इतना असर हुआ कि लड़के कुकिंग के वीडियो अपलोड करते हैं। सिर्फ लड़कियां और एक्ट्रेस को ही क्यों सब्जी काटते हुए दिखाया जाए।

  • 1:55 PM (IST)

    अपरा मेहता ने बताया उन्होंने होस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर

    'सास भी कभी बहू थी' से मशहूर हुई अपरा मेहता  ने बताया कि जिस दिन उन्हें पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने मिलने के लिए बुलाया था।

    अपरा मेहता

    अपरा मेहता

  • 1:52 PM (IST)

    मोहित मलिक ने सुनाया कैसा रहा उनका टीवी का सफर

    मोहित मलिक ने बताया किस तरह टीवी ने उनकी जिंदगी बदल दी। मोहित 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर का रोल प्ले करते हैं। 

    मोहित मलिक

    मोहित मलिक

  • 1:51 PM (IST)

    TV Ka Dum: 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की टीम भी पहुंची

    बैकस्टेज कुछ इस तरह की मस्ती कर रहे हैं राजकुमार राव, सोनम कपूर और शैली धर चोपड़ा।

    Backstage Buzz

    Backstage Buzz

  • 1:46 PM (IST)

    हिना खान ने अपनी टीवी की जर्नी के बारे में बताया

    हिना खान ने बताया कि लोग मुझे हमेशा कहते थे कि मुझे एक ही सीरियल लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। फिर भी मैंने 8 साल एक सीरियल किया और फिर मैंने लोगों का मिथ तोड़ा और अलग अक्षरा से अलग पहचान बनाई।

    TV KA DUM

    TV KA DUM

  • 1:14 PM (IST)

    हिना खान, रुबीना दिलैक, नकुल मेहता, मोहित मलिक, गुल खान स्टेज पर पहुंचे

    टीवी के जाने-माने सितारे स्टेज पर पहुंच चुके हैं।

  • 1:04 PM (IST)

    पर्दे के पीछे के लोगों को इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने दिया क्रेडिट

    रजत शर्मा ने कहा- टीवी का दम दुनिया को दिखाने के लिए बहुत सारे लोग हैं जिनका जिक्र जरूरी है। डायरेक्टर्स, लाइट मैन, स्पॉट ब्वॉज, ये लोग हैं जो सितारों को रोशनी देते हैं।

  • 1:00 PM (IST)

    शाहरुख खान ने छोटे पर्दे से शुरू किया अपना करियर- रजत शर्मा

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कहा- आज शाहरुख खान आने वाले हैं उनसे हम बात करेंगे।

  • 12:59 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने भी छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं- रजत शर्मा

    रजत जी ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी से खूब नाम कमाया है।

  • 12:56 PM (IST)

    आज भी लोग स्मृति ईरानी को तुलसी नाम से जानते हैं- रजत शर्मा

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा बता रहे हैं कि किस तरह छोटे पर्दे ने लोगों को स्टार बना दिया।

  • 12:52 PM (IST)

    घर-घर की कहानी बन गया है छोटा पर्दा- रजत शर्मा

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने बताया कि किस तरह टीवी सीरियल्स लोगों की जिंदगी से जुड़े हुए हैं।

  • 12:46 PM (IST)

    स्टेज पर पहुंचे इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, मनीष पॉल भी हैं मौजूद

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा 'टीवी का दम' के स्टेज पर पहु्ंच चुके हैं और टीवी से जुड़ी अपनी यादें ताजा कर रहे हैं।

    रजत शर्मा

    रजत शर्मा

  • 12:41 PM (IST)

    नकुल मेहता, मोहित मलिक और शरद मल्होत्रा से हमारी एंकर ने की बातचीत

  • 12:38 PM (IST)

    मनीष पॉल ने स्टेज संभाल लिया है।

    मनीष पॉल आज 'सास, बहू और सस्पेंस' की होस्ट चारुल मलिक के साथ 'टीवी का दम' होस्ट करेंगे।

    TV

    TV KA DUM

  • 12:34 PM (IST)

    शुरू हुआ इंडिया टीवी का मेगा कॉन्क्लेव टीवी का दम

    मनीष पॉल स्टेज पर आ चुके हैं, और अब टीवी का दम कॉन्क्लेव शुरू होने जा रहा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Saas Bahu Aur Suspense News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement