Saturday, April 27, 2024
Advertisement

एकता कपूर के बेटे पर आया TV एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और रिद्धिमा का दिल, देखें Video

एकता ने सरोगेसी के जरिए बेटे रवि को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 07, 2019 18:54 IST
erica fernandes and ridhima pandit- India TV Hindi
erica fernandes and ridhima pandit

मुंबई: छोटे पर्दे की मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर नवरात्रि पर नवमी के दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं। उनके साथ 'कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और रिद्धिमा पंडित भी नज़र आए, जिनका दिल एकता के बेटे रवि पर आ गया।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो बालाजी दुर्गा पूजा पंडाल में हैं और उनके साथ एरिका और रिद्धिमा भी हैं। दोनों रवि के लिए एक-दूसरे से झगड़ा भी कर रही हैं।

गौरतलब है कि एकता ने सरोगेसी के जरिए बेटे रवि को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। उनके भाई तुषार कपूर ने भी सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम लक्ष्य है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Saas Bahu Aur Suspense News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement