Friday, March 29, 2024
Advertisement

'कसौटी जिंदगी के' के अनुराग उर्फ पार्थ समथान के पापा का निधन

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग के रोल में नज़र आने वाले पार्थ समथान के पिता का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 19, 2019 22:55 IST
 Parth Samthaan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Parth Samthaan

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग के रोल में नज़र आने वाले पार्थ समथान के पिता का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया। अपने पापा के खराब स्वास्थ्य की खबर सुनकर पार्थ गुरुवार रात ही पुणे के लिए रवाना हुए थे। कुछ समय पहले ही पार्थ ने मुंबई में नया घर खरीदा था और कहा था कि यह घर मेरे मम्मी-पापा को मेरा गिफ्ट है। पार्थ का परिवार पुणे में रहता है। पार्थ पुणे से मुंबई ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए आए थे। पार्थ 'कैसी ये यारियां' से फेमस हुए थे। इसके बाद वह 'प्यार तूने क्या किया', 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर?', 'गुमराह' जैसे शो में नज़र आए थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Saas Bahu Aur Suspense News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement