Thursday, March 28, 2024
Advertisement

म्यूजिक डायरेक्टर उषा खन्ना को लता मंगेशकर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने बुधवार को कहा कि दिग्गज संगीत निर्देशक उषा खन्ना को 2019-2020 के लिए महाराष्ट्र सरकार के 'लता मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

IANS Written by: IANS
Updated on: September 11, 2019 23:25 IST
Usha Khanna - India TV Hindi
Usha Khanna

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने बुधवार को कहा कि दिग्गज संगीत निर्देशक उषा खन्ना को 2019-2020 के लिए महाराष्ट्र सरकार के 'लता मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

इस पुरस्कार के तहत 5,00,000 रुपये नकद व एक मोमेंटो दिया जाता है। यह 78 वर्षीय खन्ना को बाद में दिए जाएंगे।

इस पुरस्कार की स्थापना राज्य सरकार ने 1993 में की थी और अब तक इसे कृष्णा काले, राम-लक्ष्मण, उत्तम सिंह, पुष्पा पगधारे और अन्य हस्तियों को दिया जा चुका है।

Video: रानू मंडल का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' लॉन्च करते वक्त रोने लगे हिमेश रेशमिया, पत्नी ने पोछे आंसू

भारतीय फिल्म उद्योग की शुरुआती और चुनिंदा महिला संगीत निर्देशकों में शामिल खन्ना ने 150 हिन्दी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की भी कुछ फिल्मों के लिए संगीत दिया है और इस पुरुष प्रधान क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर आया सामने, किलर लुक में नजर आएं सुपरस्टार

बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किशोरावस्था में की थी और उन्होंने पहली बार आशा पारेख की पहली फिल्म 'दिल देके देखो' (1959) के लिए सुपरहिट गीतों की रचना की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने फिल्म दादा (1997) के गीत 'दिल के टुकड़े-टुकड़े कर के' को संगीतबद्ध किया था, जिसके लिए येसुदास को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Music News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement