Friday, April 19, 2024
Advertisement

मशहूर सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन

मशहूर बांग्ला गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को अपने घर में निधन हो गया। वह बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से घिरी हुईं थीं। वह 84 साल की थीं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 03, 2019 14:46 IST
 रूमा गुहा- India TV Hindi
 रूमा गुहा

कोलकाता: मशहूर बांग्ला गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को अपने घर में निधन हो गया। वह बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से घिरी हुईं थीं। वह 84 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में 'गाना संगीत' और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में सत्यजीत रे, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे प्रख्यात निर्देशकों के साथ काम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

सन 1934 में कोलकाता में पैदा हुईं रूमा की शादी दिग्गज गायक किशोर कुमार से सन 1951 में हुई। शादी के एक साल बाद उनका बेटा पैदा हुआ जिसका नाम अमित कुमार रखा गया और जो आगे चलकर सफल गायक बने। 1958 में दोनों के बीच तलाक हो गया और इसी साल संगीतकार सलील चौधरी और रे के साथ मिलकर रूमा ने सीवाईसी की स्थापना की।

किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने अरूप गुहा ठाकुरता से दूसरी शादी की। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुईं। बेटे का नाम नाम अयन और बेटी का नाम श्रमणा रखा गया जो गायिका हैं। उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेक' में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Music News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement