Friday, April 19, 2024
Advertisement

मशहूर मराठी सिंगर गीता माली की रोड एक्सीडेंट में मौत, पति विजय माली गंभीर रूप से घायल

गीता दो महीने से अमेरिका में थीं, कल वो भारत लौटीं और मुंबई एयरपोर्ट से कार से अपने घर नासिक जा रही थीं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 15, 2019 8:06 IST
मशहूर मराठी सिंगर गीता माली की रोड एक्सीडेंट में मौत- India TV Hindi
मशहूर मराठी सिंगर गीता माली की रोड एक्सीडेंट में मौत

मुंबई: ​मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा उनके साथ तब हुआ जब वो मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर जा रही थीं। गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को अपने घर पहुंची और घर जाने के लिए गाड़ी में बैठीं। यहां से वे अपने पति के विजय माली के साथ नासिक में मौजूद अपने घर के लिए निकली थीं। मुंबई-नासिक हाइवे पर शाहपुर गांव के पास उनकी गाड़ी एक ऑयल टैंकर से टकरा गई। गीता की एक्सीडेंट के बाद तुरंत ही मौत हो गई। वहीं उनके पति विजय माली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी, और पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से वे अमेरिका में थीं।

गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड है, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली है।

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Music News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement