Saturday, April 20, 2024
Advertisement

'द लॉयन किंग' का ट्रेलर रिलीज, 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के बाद 24 घंटों में सबसे अधिक देखा जाने वाला बना दूसरा वीडियो

डिज्नी ने आगामी फिल्म 'द लॉयन किंग' के ट्रेलर को 24 घंटों में दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला वीडियो बनाने के लिए आभार जताया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 25, 2018 21:29 IST
 The Lion King- India TV Hindi
Image Source : TWITTER The Lion King

डिज्नी ने आगामी फिल्म 'द लॉयन किंग' के ट्रेलर को 24 घंटों में दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला वीडियो बनाने के लिए आभार जताया है। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार, ट्रेलर को 24 घंटों में दुनिया भर में 22.46 करोड़ बार देखा गया। यह 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के बाद 24 घंटों में सबसे अधिक देखा जाने वाला दूसरा वीडियो है, जिसे 23.8 करोड़ व्यूज मिले थे।

डिज्नी ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को एक पोस्ट साझा कर ट्रेलर की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। इस रीमेक के निर्देशक जॉन फेवर्यू और डोनाल्ड बियॉन्से हैं। फिल्म 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी।

साल 1994 में डिज्नी ने पहली बार द लॉयन किंग रिलीज किया था। एनिमेशन के जरिए जंगल के राजा शेर की कहानी लोगों को दिखाई गई थी। कहानी का मुख्य पात्र सिम्बा था, जो अपने पिता की जगह लेता है और सही गलत के बीच झूलते हुए जंगल का राजा बनता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी की इस फिल्म को आज भी हॉलीवुड की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म होने का खिताब हासिल है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' से अपना लुक किया शेयर, कियारा आडवाणी संग बनी है जोड़ी

ऐश्वर्या राय के घर का नाम है बहुत ही क्यूट, भाभी श्रिमा राय ने खोला राज़

हिना खान को मिली फिल्म, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement