Friday, April 19, 2024
Advertisement

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने फादर्स डे पर बेबी आर्ची की पहली ऑफिशियल तस्वीर की शेयर

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने फादर्स डे पर अपने बेटे आर्ची की पहली ऑफिशियल तस्वीर शेयर की।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 16, 2019 20:35 IST
Meghan Markle and Prince Harry's baby Archie's first official photo- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Meghan Markle and Prince Harry's baby Archie's first official photo

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने फादर्स डे पर अपने बेटे आर्ची की पहली ऑफिशियल तस्वीर शेयर की। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्ची की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में आर्ची अपने पापा प्रिंस हैरी की गोद में है और उनका हाथ पकड़े हुए है। तस्वीर के साथ लिखा है- "Happy Father’s Day! And wishing a very special first Father’s Day to The Duke of Sussex."

इस रॉयल अकाउंट की तस्वीरों पर कैप्शन बड़े-बड़े होते हैं, लेकिन इस तस्वीर का कैप्शन छोटा रखा गया है। तस्वीर में प्रिंस हैरी का वेडिंग बैंड भी नज़र आ रहा है। इस तस्वीर पर कई लाइक और कमेंट आ रहे हैं।

आर्ची का जन्म 6 मई, 2019 को हुआ था। उसके जन्म के 6 दिन बाद ही मदर्स डे था। ये मेगन का पहला मदर्स डे था। इस दिन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया था।

आर्ची के जन्म के बाद मेगन सिर्फ दो बार बाहर निकली हैं। प्रिंस हैरी अपने काम पर लौट आए हैं और कहा जा रहा है कि मेगन भी जल्द अपना काम शुरू करेंगी। दोनों ने आर्ची का ख्याल रखने के लिए एक नैनी भी रखी है।

Also Read:

World Cup 2019: भारत-पाकिस्तान मैच में रणवीर सिंह पहुंचे कमेंट्री बॉक्स में, सैफ अली खान, गुरु रंधावा भी आए नज़र

सोनम कपूर और आनंद आहूजा जापान में मना रहे हॉलिडे, देखें Photos

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा की संगीत और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement