Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मशहूर बैंड 'टॉक टॉक' के प्रमुख सिंगर मार्क होलिस का निधन

इट्स माई लाइफ' और 'सच ए शेम' जैसे गानों के साथ 'टॉक टॉक' बहुत ज्यादा सफल हो गए थे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: February 27, 2019 9:19 IST
मार्क होलिस- India TV Hindi
मार्क होलिस

लंदन: 80 के दशक के प्रसिद्ध बैंड 'टॉक टॉक' के मुख्य गायक मार्क होलिस का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके पूर्व मैनेजर ने दी। 'बीबीसी डॉट कॉम' के अनुसार, कीथ एस्प्डेन ने कहा, "बदकिस्मत से यह सच है। कुछ समय से बीमार चल रहे मार्क का निधन हो गया है।" 'इट्स माई लाइफ' और 'सच ए शेम' जैसे गानों के साथ 'टॉक टॉक' बहुत ज्यादा सफल हो गए थे।

1998 में सोलो अलबम रिलीज करने के बाद, होलिस ने संगीत छोड़ दिया और खुद को सार्वजनिक जीवन से दूर कर लिया। इस निर्णय पर उन्होंने कहा था, "मैंने अपना परिवार चुना है। शायद अन्य लोग यह करने में सक्षम हैं, लेकिन मैं टूर पर नहीं जा सकता, लेकिन मैं टूर पर नहीं जा सकता और उस समय एक अच्छा पिता बनूंगा।"

एस्प्डेन ने 'बीबीसी डॉट कॉम' को बताया कि वे अभी भी यह विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनके पूर्व साथी का निधन हो चुका है। उन्होंने कहा, "मैं आपको बता नहीं सकता कि कला और संगीत के मामले में मार्क ने मेरे विचार कितने प्रभावित किए थे और बदले थे।" 'टॉक टॉक' के सदस्य पॉल वेब उर्फ रस्किन मैन ने कहा कि खबर सुनकर वे स्तब्ध और दुखी हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

इसे भी पढ़ें-

अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और रवीना टंडन समेत इन सितारों ने ऐसे किया इंडियन एयर फोर्स को सैल्यूट

पति निक जोनस संग इंडिया लौटीं प्रियंका चोपड़ा

143 ट्वीट के बाद शाहरुख खान फैन से मिलने को हुए तैयार

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement