Thursday, April 25, 2024
Advertisement

वाइफ अनुष्का की फिल्म 'परी' देखकर डरे विराट कोहली, कहा इससे पहले कभी...

मशहूर हस्तियों ने फिल्म देखी और अनुष्का के अभिनय से प्रभावित होने के साथ ही हॉरर फिल्म से थोड़ा खौफ में भी हैं।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: March 04, 2018 7:17 IST
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: फिल्म 'परी' में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आई हैं, फिल्म की बाईलाइन है 'नॉट अ फेयरी टेल' (परीकथा नहीं) और सच में यह परीकथा जैसी बिल्कुल नहीं है। हालांकि, मशहूर हस्तियों ने फिल्म देखी और अनुष्का के अभिनय से प्रभावित होने के साथ ही हॉरर फिल्म से थोड़ा खौफ में भी हैं।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में जैकी भागनानी, विराट कोहली, विशाल भारद्वाज, प्रेरणा अरोड़ा जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

फिल्म देखने के बाद इन हस्तियों ने ये राय दी :

विराट कोहली : पिछली रात फिल्म 'परी' देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं देखी। डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।

जैकी भागनानी : बस अभी 'परी' देखी। पता नहीं आज रात सो पाऊंगा भी या नहीं..अनुष्का शर्मा आप बहुत बेहतरीन लगी। जरूर देखी जाने वाली फिल्म।

दिशा पटानी : अनुष्का 'परी' में आपका अभिनय बहुत पसंद आया, आपने सच में अपनी मासूमियत से इसे मार डाला है।

यामी गौतम : अगर आपने अभी तक 'परी' नहीं देखा है तो इसे जाकर देखिए। प्रेरक समीक्षाओं के साथ यह फिल्म निश्चित रूप से विजेता के तौर पर उभरने वाली है।

शाहिद कपूर : अपने दोस्तों क्रिअर्ज, अनुष्का शर्मा और 'परी' की टीम को शुभकामनाएं दे रहा हूं। फिल्म शानदार दिखती है।

फिल्म शुक्रवार दो मार्च को रिलीज हो गई।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement