Saturday, April 20, 2024
Advertisement

विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, शाहरुख, ऐश्वर्या, श्रीदेवी, माधुरी ने बांधा शमां

ऐश ने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है, वहीं अभिषेक काले रंग के कोट पैंट में जेंटलमैन लुक में नजर आए।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: December 26, 2017 23:19 IST
aish abhishek - India TV Hindi
aish abhishek

नई दिल्ली: देश के नंबर वन क्रिकेटर विराट कोहली और टॉप की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी है तो धूम तो मचेगी ही। 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में दोनों का रिसेप्शन हुआ, आज मुंबई में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हो रहा है। इस मौके पर क्रिकेट की तो कई हस्तियां पहुंची ही हैं, बॉलीवुड की भी कई जानी-मानी हस्तियां इस रिसेप्शन में शामिल होने पहुंच चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस रिसेप्शन में नजर आईं। ऐश ने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है, वहीं अभिषेक काले रंग के कोट पैंट में जेंटलमैन लुक में नजर आए।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से ही की थी।

बॉलीवुड की दीवा श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंची। श्रीदेवी ने नीले रंग की साड़ी पहनी है।

कटरीना कैफ भी रिसेप्शन में पहुंची।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement