Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Year Ender 2019: वीरू देवगन से विजू खोटे तक, 2019 में इन बॉलीवुड हस्तियों का हुआ निधन

साल 2019 में इन सितारों ने हमें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 12, 2019 18:14 IST
2019 में इन बॉलीवुड...- India TV Hindi
2019 में इन बॉलीवुड हस्तियों का हुआ निधन

नई दिल्ली: साल 2019 में कई बॉलीवुड हस्तियों ने हमारा साथ छोड़ दिया। ये साल खत्म होने वाला है, आज हम आपको उन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका निधन इस साल हुआ।

शौकत कैफ़ी उर्फ शौकत आज़मी भारत की मशहूर थियेटर और फिल्म एक्ट्रेस थीं। उनके पति उर्दू के शायर और फिल्म लिरिसिस्ट थे। शौकत एक्ट्रेस शबाना आज़मी की मां थीं। शौकत ने दर्जनों फिल्मों में और थियेटर में काम cिhाaहै। उन्होंने बाज़ार, उमराव जान, नैना और मीरा नायर की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म साथिया थी।

शौकत आज़मी

शौकत आज़मी

शौकत आज़मी

एक्ट्रेस शौकत आज़मी 22 नवंबर 2019 को 93 साल की उम्र में चल बसीं। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

राजू मवानी 

राजू मवानी 1957 में पैदा हुए थे। वे एक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने राम और श्याम, सुरक्षा और इम्तिहान जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। सबसे ज्यादा उन्हें अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राह अभिनीत फिल्म शूट आउट एट वडाला के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म वॉन्टेड में सलमान खान, विनोद खन्ना और आएशा टाकिया संग दिखे थे।

एक्टर और फिल्ममेकर राजू मवानी कैंसर की वजह से 31 अक्टूबर को चल बसें। 

गीतांजलि

तमिल, तेलुगू, मलयालम और बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री गीतांजली भी साल 2019 में हमारा साथ छोड़कर चली गईं। गीतांजली तेलुगू एक्टर रामा कृष्णा की वाइफ थीं।

गीतांजलि का निधन 31 अक्टूबर 2019 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

चंपक जैन

चंपक जैन मशहूर फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर थे। वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स के मालिक भी थे। उन्होंने खिलाड़ी, बाजीगर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जोश, हमराज और हलचल जैसी तमाम फिल्में प्रोड्यूस की थीं। 31 अक्टूबर 2019 को 52 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज की वजह से चंपक जैन का देहांत हो गया।

विजू खोटे

इंडियन एक्टर और कॉमेडियन विजू खोटे ने 450 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्हें शोले फिल्म के कालिया के रूप में भी जाना जाता है। वह एक्ट्रेस शुभा खोटे के छोटे भाई थे।

30 सितंबर 2019 को सुबह सोते हुए उनका निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका देहांत हुआ।

वेणु माधव

इंडियन फिल्म एक्टर, टीवी प्रजेंटर, मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन वेणू माधव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन रहे हैं। वे तेलुगू सिनेमा के एक्टर थे लेकिन उन्होंने कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

वेणु माधव यशोदा अस्पताल हैदराबाद में दो हफ्तों से लिवर और किडनी के कॉम्पलिकेशन की वजह से भर्ती थे, लेकिन 22 सितंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद उन्हें दोबारा खराब हालत ने परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 25 सितंबर 2019 को उनका निधन हो गया।

वीरू कृष्णन

एक्टर, डांसर और डांस ट्रेनर वीरू कृष्णन को आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के लिए जाना जाता है। वीरू कृष्णन ने प्रियंका चोपड़ा, आथिया शेट्टी और कटरीना कैफ समेत कई एक्ट्रेसेज को डांस की ट्रेनिंग दी है। एक्टर का मुंबई में 7 सितंबर को निधन हो गया। प्रियंका ने उन्हें गुरू कहते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी।

मोहम्मद ज़हुर खय्याम हाशमी

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर कंपोजर मोहम्मद ज़हुर खय्याम हाशमी जिन्हें खय्याम नाम से भी जाना जाता है, उनका निधन में साल 2019 में हुआ। 18 फरवरी 1927 को जन्मे खय्याम ने 50 से ज्यादा फिल्मों का म्यूजिक दिया।

मुंबई के अस्पताल में 92 साल की उम्र में लीजेंडरी म्यूजिक कंपोजर खय्याम का निधन हो गया।

विद्या सिन्हा

इंडियन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा को रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। किरण कपूर के ऑपजिट साल 1974 में उन्होंने फिल्म में डेब्यू किया था। विद्या ने मिस बॉम्बे का टाइटल जीता था और एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था।

11 अगस्त को सांस लेने की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वो वेंटिलेटर पर थीं। 15 अगस्त को 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विजय निर्मला कृष्णा

विजया निर्मला कृष्णा भारत की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थीं। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसमें तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्में शामिल हैं। विजया ने 44 तेलुगू फिल्मों का निर्देशन भी किया। विजया साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की सौतेली मां थीं। साल 2002 में उनका नाम सबसे ज्यादा फिल्में निर्देशित करने वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी छपा। तेलुगू सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें रघुपति वेंकैया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

27 जून 2019 को 75 साल की उम्र में हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

गिरीश कर्नाड

अवॉर्ड विनिंग एक्टर, फिल्म डायरेक्टर, राइटर गिरीश कर्नाड ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई फिल्में की हैं। गिरीश  ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वो सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में रॉ चीफ के रोल में नजर आए थे।

गिरीश कर्नाड बैंगलुरू के एक अस्पताल में 10 जून 2019 को चल बसें। उस वक्त उनकी उम्र 81 साल थी।

वीरू देवगन

अजय देवगन के पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने 90s की कई फिल्मों जैसे मिस्टर इंडिया, फूल और कांटे, शहंशाह, दिलवाले में एक्शन कोरियोग्राफ किया है।

वीरू देवगन का निधन 27 मई 2019 को मुंबई में हुआ। वे 85 साल के थे। सांस की समस्सया की वजह से उन्हें मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल ले जाया गया। जहां कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली।

बॉलीवुड के सभी सितारे उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर शामिल थे।

राजकुमार बड़जात्या

मशहूर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। प्रोड्यूसर राज कुमार बड़जात्या फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता थे। मुंबई मे 21 फरवरी 2019 की सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। 

महेश आनंद

90s के मशहूर विलेन महेश आनंद 13 अगस्त 1961 को जन्मे थे। महेश ने एक्ट्रेस ऊषा बचानी से साल 2000 में शादी की थी मगर 2002 में दोनों अलग हो गए।
57 साल की उम्र में अंधेरी अपार्टमेंट में 9 जनवरी 2019 को वे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से उनकी मौत हुई।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement