Friday, March 29, 2024
Advertisement

डब्ल्यूडब्ल्यूई के सिंह ब्रदर्स ने वरुण धवन के लिए पोस्ट किया वीडियो, मिला ऐसा जवाब

रिंग में सुनील सिंह और समीर सिंह के नाम से लड़ने वाले सिंह बंधुओं ने एक नकली पुरस्कार समारोह का आयोजन किया और उसमें वरुण को बॉलीवुड अवार्ड से नवाजा।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 07, 2019 17:43 IST
 वरुण धवन- India TV Hindi
 वरुण धवन

ओटावा: डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर खिलाड़ी सिंह बंधुओं ने अभिनेता वरुण धवन की यह कहते हुए सराहना की है कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' की रिमेक में काफी अच्छा काम करने जा रहे हैं। रिंग में सुनील सिंह और समीर सिंह के नाम से लड़ने वाले सिंह बंधुओं ने एक नकली पुरस्कार समारोह का आयोजन किया और उसमें वरुण को बॉलीवुड अवार्ड से नवाजा।

सिंह बंधुओं ने ट्वीट किया, "हमारे लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड प्रोजक्ट के सेट पर और डब्ल्यूडब्ल्यूई के बहुत बड़े फैन और खुद बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण का जोरदार स्वागत।" उनके पोस्ट को रिट्वीट कर वरुण ने उनका शुक्रिया अदा किया।

वरुण ने लिखा, "हाहाहा..आपका धन्यवाद। मैं इस सम्मान का मान रखने की कोशिश करूंगा।"

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement