Saturday, April 20, 2024
Advertisement

वरुण-आलिया को मिला किड्स चॉइस अवॉर्ड, दीपिका बनीं पॉवरहाउस परफॉर्मर ऑफ द ईयर

सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत 'टाइगर जिंदा है' ने बच्चों की पसंदीदा फिल्म का पुरस्कार जीता जबकि उसके गीत 'स्वैग से स्वागत' को सॉन्ग ऑफ द ईयर चुना गया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 14, 2018 17:03 IST
Kids Choice Award - India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Kids Choice Award 

मुंबई: फिल्मी पर्दे की मशहूर जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट ने 2018 निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स में पसंदीदा कलाकार का पुरस्कार जीता है। समारोह में दीपिका पादुकोण ने पावरहाउस परफॉर्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। पसंदीदा अभिनेता पुरस्कार के अलावा वरुण ने पसंदीदा एंटरटेनर का पुरस्कार भी जीता।

सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत 'टाइगर जिंदा है' ने बच्चों की पसंदीदा फिल्म का पुरस्कार जीता जबकि उसके गीत 'स्वैग से स्वागत' को सॉन्ग ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ को पसंदीदा डांसिंग स्टार का पुरस्कार मिला।

छोटे पर्दे पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पसंदीदा टीवी शो और इसके कलाकारों दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने अपने किरदारों जेठालाल और बबीता के लिए पसंदीदा टीवी कलाकारों के पुरस्कार जीते। 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में कुल्फी का किरदार निभाने वाली आकृति शर्मा को पसंदीदा चाइल्ड एंटरटेनर का पुरस्कार मिला।

एनएससीआई डोम में आयोजित, इस शो में बॉलीवुड सितारों ने निकटून्स के साथ प्रस्तुति दी। मोटू ने पसंदीदा भारतीय टून कैरेक्टर और शिन चैन ने पसंदीदा शो ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।

Kids Choice Award 

Kids Choice Award 

Kids Choice Award 

Image Source : YOGEN SHAH
Kids Choice Award 

Kids Choice Award 

Kids Choice Award 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement