Friday, March 29, 2024
Advertisement

नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर सुष्मिता सेन ने किया बेली डांस, VIDEO

सुष्मिता सेन इन दिनों अपने फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अपने ऐब्स भी बना लिए हैं और इन्हीं ऐब्स को दिखाते हुए उन्होंने नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' पर बेली डांस किया। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Updated on: September 08, 2018 15:09 IST
Sushmita Sen, Nora Fatehi - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sushmita Sen, Nora Fatehi

नई दिल्ली: सुष्मिता सेन इन दिनों अपने फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं। वह लगातार अपने फिटनेस वीडियो और तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने ऐब्स भी बना लिए हैं और इन्हीं ऐब्स को दिखाते हुए उन्होंने नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' पर बेली डांस किया। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने वीडियो के साथ लिखा- ''दिलबर हमेशा से फीलिंग रही है। मेरी दोस्त श्रीजया का इस वीडियो को शूट करने में लगे फोकस को मिस मत करिएगा। फराह खान मैंने आपको मिस किया।''

आपको बता दें कि 'दिलबर' का ऑरिजनल वर्जन साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का है। गाने में सुष्मिता सेन और संजय कपूर थे। इस गाने के नए वर्जन पर नोरा फतेही ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव' जयते में डांस किया है। नोरा फतेही के गाने को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।

Also Read:

सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह की बहन को हुआ न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर, एक्टर ने ट्वीट कर मांगी मदद

सोनम कपूर ने पापा बनने पर शाहिद को दी बधाई, एक्टर ने पूछा- आप कब शुरू करेंगी फैमिली

'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement