Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सनी लियोनी ने इस तरह मनाया अपनी बेटी निशा का दूसरा जन्मदिन

अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपनी बेटी निशा कौर वेबर का जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने इस साल जुलाई में गोद लिया था। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची को गोद लिया था।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 15, 2017 19:38 IST
sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

लॉस एंजलिस: अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपनी बेटी निशा कौर वेबर का जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने इस साल जुलाई में गोद लिया था। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची को गोद लिया था।

डेनियल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दंपति निशा को 'सरप्राइज' देने की तैयारियों में लगे नजर आए। डेनियल ने वीडियो के साथ लिखा, "तुम्हारी बेटी को दूसरे जन्मदिन के लिए सरप्राइज। अमूल्य। निशा कौर वेबर तुम्हें हमेशा प्यार।"

बाद में सनी ने ट्वीट कर कहा, "अपने परिवार और सभी दोस्तों के साथ गजब का दिन। हमारी बेबी गर्ल 2 साल की हो गई है। हमारी जिंदगी की किरण, जन्मदिन मुबारक निशा कौर वेबर।" डेनियल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"डिजनीलैंड। निशा का जन्मदिन। गजब का दिन।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement