Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Happy Birthday: एक्शन स्टार हैं सनी देओल, ये हैं उनकी 7 बेहतरीन फिल्में

ये हैं सनी देओल की 7 बेहतरीन फिल्में...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 19, 2018 13:22 IST
Sunny Deol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sunny Deol

नई दिल्ली: सनी देओल बॉलीवुड में अपने एक्शन अवतार के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में जितना दमदार एक्शन होता है, उतना ही दमदार डायलॉग भी होता है। 19 अक्टूबर को सनी 62 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जो अगर आपने नहीं देखी है, तो जरूर देख लें...

1. बेताब (1983): सनी देओल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1983 में 'बेताब' से की थी। फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थीं। फिल्म उस साल की बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

2. घायल (1990): अपने करियर की शुरुआत में सनी ने कई सफल फिल्मों में काम किया था, लेकिन राजकुमार संतोषी की फिल्म 'घायल' ने उन्हें एक्टर के तौर पर इस इंडस्ट्री में स्थापित किया।

3. दामिनी (1993): इसे भी राजकुमार संतोषी ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में सनी के साथ मीनाक्षी शेषाद्री थीं। फिल्म में सनी, गोविंद नाम के वकील बने थे। फिल्म से उनका डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' और 'तारीख पर तारीख' बहुत हिट हुआ था।

4. डर (1993): यश चोपड़ा की फिल्म में शाहरुख खान ही मुख्य भूमिका में थे, लेकिन सुनील मल्होत्रा के रोल में सनी देओल ने भी अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म में जूही चावला भी थीं।

5. जीत (1996): राज कंवर की फिल्म में सनी ऐसे प्रेमी बने थे, जो अपनी गर्लफ्रेंड का पीछा तब भी नहीं छोड़ते, जब उसकी दूसरे से शादी हो जाती है। फिल्म का गाना 'यारा ओ यारा' बहुत हिट हुआ था।

6. बॉर्डर (1997): जेपी दत्ता की मल्टी स्टारर फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। फिल्म में सनी कुलदीप सिंह, आर्मी चीफ बने थे।

7. गदर: एक प्रेम कथा (2001): अनिल शर्मा की इस फिल्म में 45 साल के सनी देओल 25 साल की अमीषा पटेल को रोमांस कर रहे थे। फिल्म भारत के विभाजन पर आधारित थी। सनी अनपढ़ ट्रक ड्राइवर तारा सिंह के रोल में थे। सकीना (अमीषा पटेल) का परिवार विभाजन के वक्त पाकिस्तान चला जाता है, लेकिन वह भारत ही रह जाती हैं। उसके बाद तारा और सकीना की शादी हो जाती है और फिर शुरू होता है ड्रामा।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement