Friday, April 19, 2024
Advertisement

सुनील शेट्टी का रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से पहला लुक आया सामने

सुनील शेट्टी रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'दरबार' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आ गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 11, 2019 18:27 IST
suniel shetty frist look from darbar- India TV Hindi
सुनील शेट्टी का दरबार से पहला लुक आया सामने।

रजनीकांत की फिल्म दरबार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सुनील शेट्टी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुनील शेट्टी का दरबार से पहला लुक शेयर किया है। सुनील शेट्टी दूसरी बार तमिल फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

सुनील शेट्टी के लुक के बारे में बात करें तो वह सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। दाढ़ी के साथ वह बालों की चोटी बनाए नजर आ रहे हैं।

रजनीकांत के साथ काम करने पर सुनील शेट्टी ने कहा- सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने और दरबार का हिस्सा बनना मेरे लिए परम आनंद और शानदार अनुभव है।

दरबार की बात करें तो फिल्म को लायका प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में नयनतारा, योगी बाबू, प्रकाश राज और दिलीप ताहिर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को तमिल, तेलगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली है।

वहीं दूसरी तरफ सुनील शेट्टी  राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। नाडा को उम्मीद है कि सुनील शेट्टी की लोकप्रियता से देश में खेलों को डोपिंग से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement