Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

करीना कपूर के ऑनस्क्रीन पति सुमित व्यास ने इस टीवी एक्ट्रेस के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर के ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले कर चुके सुमित व्यास एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुमित, टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के साथ 15 सितंबर को शादी के परिणय सूत्र में बंधे।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 16, 2018 12:36 IST
sumit vyas and ekta kaul- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM sumit vyas and ekta kaul

नई दिल्ली: फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर के ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले कर चुके सुमित व्यास एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुमित, टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के साथ 15 सितंबर को शादी के परिणय सूत्र में बंधे। दोनों की शादी पूरी रीति-रिवाज से पूरी की गई। सभी फंक्शन काफी धूमधाम से मनाया गया एकता ने सुमित के नाम की मेहंदी हाथों में लगाई साथ ही संगीत सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि शादी की सारी रस्में जम्मू में हो रही हैं क्योंकि एकता का घर यहीं है। सुमित और एकता की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है। सुमित जहां 34 साल के हैं तो वहीं एकता 27 की हैं। दोनों ने फैमिली की मौजूदगी में फरवरी 2018 में सगाई की थी। 

इस एक्ट्रेस से हुई थी सुमित की पहली शादी: सुमित ने पहली शादी शिवानी टंकसले से की थी। हालांकि 2017 में इस कपल का तलाक हो गया। एकता रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं, 'ये है आशिकी'(2014), एक रिश्ता ऐसा भी, मेरे अंगने में जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं, सुमित ने अबतक पार्च्ड, गुड्डू की गन, इंग्लिश विन्ग्लिश, औरंगजेब, आरक्षण जैसी फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement