Friday, April 19, 2024
Advertisement

Stree Collection Day 1: पहले दिन राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, जानें कलेक्शन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' को क्रिटिक्स के अच्छे रिस्पॉन्स मिलने के बाद दर्शकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 01, 2018 12:25 IST
Stree Collection Day 1- India TV Hindi
Stree Collection Day 1

नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' को क्रिटिक्स के अच्छे रिस्पॉन्स मिलने के बाद दर्शकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा भारत में 6.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वीकेंड पर कलेक्शन के और अच्छे होने की संभावना है।

31 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे लगभग 1500 से ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया गया है।

Also Read: (Stree Movie Review: सस्पेंस से भरपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में शानदार एक्टिंग का दम)

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चन्देरी गांव की है, जहां एक स्त्री का आतंक है। स्त्री एक चुड़ैल है, जो गांव में 4 दिन की पूजा के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है। वह पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है। लोगों के मन में उसके लिए खूब डर है। डर की वजह से लोगों ने अपने घर के बाहर लिख रखा है- 'ओ स्त्री कल आना'।

फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) चंदेरी के मनीष मल्होत्रा हैं, यानी कि एक ऐसा टेलर जिसके हाथों में जादू है, गांव की हर औरत के कपड़े वो ही सिलता है। पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है, उसे उस लड़की का नाम भी नहीं पता लेकिन वो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसके दोस्तों बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और दाना (अभिषेक बनर्जी) को लगने लगता है कि उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड ही स्त्री है। इस बीच दाना भी गायब हो जाता है, अब सबका शक श्रद्धा कपूर के किरदार पर ही जाता है। कौन है वो स्त्री, क्या वो विक्की की गर्लफ्रेंड ही है या कोई और... अगर कोई और है तो ये लड़की कौन है जो सिर्फ पूजा के दौरान ही गांव में आती है और चली जाती है।

फिल्म को बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिलेब्स ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में कृति सैनन ने कहा, ''स्त्री देखी। डर और कॉमेडी का शानदार कॉम्बीनेशन! अमर कौशिक, मेडडॉक फिल्म्स, बर्थडे बॉय राजकुमार राव हमेशा की तरह शानदार। पकंज त्रिपाठी सर, अपार शक्ति के साथ सभी ने मुझे हैरान किया। श्रद्धा कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।''

तापसी पन्नू ने लिखा, 'हिंदी फिल्म में डरावनी कॉमेडी देखना बहुत अच्छा है। स्त्री, समर कौशिक, डिनो, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपार शक्ति, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर को हंसने के लिए देखो।''

यामी गौतम ने लिखा, "राजकुमार राव आप सबसे अविश्वसनीय और बहुमुखी कलाकारों में से एक हैं! आपकी अदायगी बहुत अच्छी लगी. पूरी तरह फिल्म को एंजॉय किया. श्रद्धा कपूर शानदार लग रही हैं।''

दिलजीत दोसांझ ने लिखा, "स्त्री' टीम चक दे फट्टे।"

Also Read:

इंदौर में सलमान खान के पुश्तैनी घर पहुंचे आयुष और वरिना, वीडियो देखकर भावुक हुए दबंग खान

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement