Friday, March 29, 2024
Advertisement

जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को बर्थडे पर ऐसे किया याद, शेयर की फैमिली फोटो

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। 24 फरवरी 2018 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगर आज वो जिंदा होतीं तो अपना 55वां जन्मदिन मना रही होतीं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 13, 2018 10:44 IST
Sridevi, Boney Kapoor, Janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sridevi, Boney Kapoor, Janhvi kapoor

नई दिल्ली: श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। 24 फरवरी 2018 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगर आज वो जिंदा होतीं तो अपना 55वां जन्मदिन मना रही होतीं। उनके परिवार को जिंदगी भर उनकी कमी खलेगी। उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और उनके पति बोनी कपूर उन्हें हर पल याद करते हैं और उनके बर्थडे पर तो उनके परिवार को उनकी बहुत ज्यादा याद आ रही होगी। अपनी मम्मी के जन्मदिन पर जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपनी मम्मी की गोद में हैं और उनके पापा पीछे खड़े हैं।

कैसे हुई थी श्रीदेवी की मौत:

श्रीदेवी दुबई अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। उनके साथ बोनी और खुशी भी गए थे। जाह्नवी अपने पहले फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से वहां नहीं जा पाई थीं। शादी खत्म करने के बाद बोनी और खुशी वापस मुंबई आ गए थे, लेकिन श्रीदेवी वहां किसी काम की वजह से रुक गई थीं। 24 फरवरी को बोनी, श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए दुबई गए थे। दोनों रात में डिनर पर जाने वाले थे। डिनर के लिए निकलने से पहले श्रीदेवी बाथरुम गई थीं। वहीं बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई थीं।

अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी:

श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म भी नहीं देख पाईं। जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

जाह्नवी को अपनी दूसरी फिल्म भी मिल गई है। वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और अनिल कपूर होंगे।

Also Read: श्रीदेवी की 'चांदनी' पहले अनिल कपूर को हुई थी ऑफर, इस कारण किया मना

Also Read: Aap Ki Adalat: धर्मेंद्र ने बताया क्यों छोड़ी थी 'जंजीर', जिसने बनाया था अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार

Also Read: Aap Ki Adalat: धर्मेंद्र ने खोले जिंदगी के कुछ दिलचस्प राज, बताई फिल्मी दुनिया से लेकर निजी जिंदगी की कहानी

Also Read: धर्मेंद्र ने ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से कहा, ‘मुझे शराब पीती हुई औरतें अच्छी नहीं लगतीं’

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement