Friday, March 29, 2024
Advertisement

फैन की शादी अटेंड करने के लिए श्रीलंका पहुंच गए सोनू सूद, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

फैन की शादी अटेंड करने के लिए सोनू सूद श्रीलंका तक चले गए। सोनू सूद ने श्रीलंका की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 26, 2019 11:26 IST
Sonu sood- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sonu sood

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर अपने फैन्स की रिक्वेस्ट पूरी करते हैं। इस बार सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने फैन की एक इच्छा पूरी की है। वह फैन की इच्छा पूरी करने श्रीलंका तक चले गए। सोनू अपनी फैन की शादी अटेंड करने के लिए श्रीलंका गए थे। सोनू ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

सोनू ने फैन की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- शादी की मुबारकबाद। शादी में सोनू सूद ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं।

Screenshot of sonu sood Instagram story

Image Source : INSTAGRAM
Screenshot of sonu sood Instagram story

सोनू सूद बेशक हिंदी फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आते हैं मगर वह तेलगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में बिजी रहते हैं। वह इन दिनों कुरुक्षेत्र, देवी 2, अभिनेत्री 2 और सीता जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

सोनू सूद बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। उन्होंने हाल ही में बॉटल कैप चैलेंज अपनाया था। आखिरी बार सोनू सूद रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement