Saturday, April 20, 2024
Advertisement

यो यो हनी सिंह पर बनाया गया गाना यूट्यूब पर हुआ हिट, अब तक इतने मिलिनय व्यूज

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 15, 2019 11:14 IST
यो यो हनी सिंह - India TV Hindi
यो यो हनी सिंह 

मुंबई: यो यो हनी सिंह ने अपने कैरियर में कई सफल चार्टबस्टर्स दिए है जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए पसंदीदा पार्टी गीत साबित हुए है। संगीत सनसनी के स्टारडम को देखते हुए अब उन पर एक गाना बनाया गया है। आरएस चौहान द्वारा हाल ही में रिलीज़ किया गया गीत "यो यो" एक मज़ेदार गीत है जिसमें इक्का ऋषि रिच है और जिसके बोल यो यो हनी सिंह के प्रसिद्ध चार्टबस्टर्स ब्लू आइज़ और ब्रावन रंग से लिए गए हैं और इसे गायक के नाम पर भी रखा गया है।

यो यो हनी सिंह इस गाने के बारे में जान कर आश्चर्यचकित हो गए थे और सोशल मीडिया पर गायक को धन्यवाद देते हुए यो यो ने लिखा," "Thanks for the love and respect in “Yo Yo” song. My best wishes for Ikka and RS. BIG respect to Rishi bhaji for making crazy beats and keeping 2000s Hiphop alive."

अपने कमबैक गीत 'मखना' के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यूट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था।21 दिसंबर को टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया मखना दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था। हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।

ये भी पढ़ें:

'GOT वेब सीरीज'' को पसंद करने वाली देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर

The Rise of Skywalker: स्टार वॉर्स का एपिसोड IX के टाइटल का हुआ खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और मिंडी कैलिंग साथ में बनाएंगी वेडिंग कॉमेडी फिल्म

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement