Friday, March 29, 2024
Advertisement

Tik Tok video: सिंगर नेहा कक्कड़ ने की लोगों से Tik tok वीडियो बनाते समय सुरक्षित रहने की अपील

नेहा कक्कड़ की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह लोगों से अपील कर रही हैं कि Tiktok वीडियो बनाते समय खुद को सुरक्षित रखें।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 18, 2019 13:56 IST
Neha kakkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Neha kakkar

सिंगर नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनके गाने TikTok(TikTok) एप पर बहुत फेमस हैं। सिर्फ ये ही नहीं वह Tiktok पर वीडियोज भी बनाती रहती हैं। हालांकि अब यह एप भारत में अब बैन कर दी गई है। नेहा कक्कड़ ने कुछ समय पहले tiktok पर  एक वीडियो बनाई थी। जिसमें वह लोगों से वीडियो बनाते समय खुद को सुरक्षित रहने की अपील की थी। नेहा कक्कड़ की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कई सेलिब्रिटीज की तरह नेहा कक्कड़ भी TikTok​ को काफी इस्तेमाल करती हैं। वह अपनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Tiktok एप अब भारत में बैन हो गई है। अब कोई भी व्यक्ति इस एप को डाउनलोड नहीं कर सकता है। हालांकि जिसके पास पहले से यह एप है वो अभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग सोच रहें हैं कि भारत में इस एप को क्यों बैन किया गया है। आपको बता दें यह एक चाइनीज एप है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

टीएजर अपना बहुत सा समय Tiktok पर वीडियो बनाने में बर्बाद करते हैं। इस एप का इस्तेमाल करने से कई एक्सीडेंट और मौत के केस सामने आए हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने tiktok एप को भारत में बैन करके का आर्डर दिया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 22 अप्रैल को दोबारा सुनवाई करेगी।\

Also Read:

Kalank Box Office Collection Day 1: वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

Student of the year 2 का पहला गाना 'जवानी' आज होगा रिलीज

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement