Friday, April 26, 2024
Advertisement

शशि कपूर के अंतिम संस्कार से पहले की तस्वीर आई सामने, फोटो देखकर आंखें हो जाएंगी नम

ये तस्वीर अंतिम संस्कार से ठीक पहले की है। जब उन्हें दाह संस्कार के लिए तैयार किया गया था। तस्वीर देखकर आप जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: December 06, 2017 11:59 IST
SHASHI KAPOOR LAST PICTURE- India TV Hindi
SHASHI KAPOOR LAST PICTURE

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता शशि कपूर सोमवार को इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए। कल उनका अंतिम संस्कार किया गया। बारिश के बावजूद कई सितारे शशि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अब शशि कपूर के पार्थिव शरीर की अंतिम तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखकर आप जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

SHASHI KAPOOR LAST PICTURE

SHASHI KAPOOR LAST PICTURE

ये तस्वीर अंतिम संस्कार से ठीक पहले की है। जब उन्हें दाह संस्कार के लिए तैयार किया गया था। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थीं।

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद, वर्ष 1961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी।

SHASHI KAPOOR LAST PICTURE

Image Source : PTI
SHASHI KAPOOR LAST PICTURE

उन्हें वर्ष 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था।

शशि कपूर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी। अंतिम संस्कार से पहले उनके शव तिरंगे में लपेटकर लाया गया था। 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement