Friday, April 19, 2024
Advertisement

राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर बोले '3 इडियट्स' के एक्टर शरमन जोशी

अभिनेता शरमन जोशी ने निर्देशक राजकुमार हिरानी को एक ईमानदार शख्स बताया है। 'थ्री इडियट्स' के अभिनेता ने कहा मैं राजू हिरानी के साथ खड़ा हूं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 15, 2019 9:52 IST
राजकुमार हिरानी-शरमन...- India TV Hindi
राजकुमार हिरानी-शरमन जोशी

मुंबई: अभिनेता शरमन जोशी ने निर्देशक राजकुमार हिरानी को एक ईमानदरा और निष्ठावान शख्स बताया। हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शरमन कहते हैं कि वह हिरानी के साथ खड़े हैं और वह अत्यधिक निष्ठावान, चरित्रवान और सम्मानित शख्स हैं।

शरमन ने ट्वीट कर कहा, "राजू सर अत्यधिक निष्ठावान, चरित्रवान और सम्मानित शख्स हैं, जितने भी गुणों की कल्पना की जा सकती है, वे सभी उनमें हैं। मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि सर, यह वक्त भी बीत जाएगा।"

रविवार को हफपोस्ट इंडिया के लेख के अनुसार, महिला ने दावा किया कि हिरानी ने मार्च और सितंबर 2018 के बीच इन छह महीने की अवधि के दौरान एक से अधिक बार उनका यौन उत्पीड़न किया। ​हिरानी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

इसे भी पढ़ें-

ईशान को लेकर प्रोटेक्टिव हुए शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर पर फूटा गुस्सा

'गली बॉय' का एंथम सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' हुआ रिलीज, रणवीर सिंह ने गाया रैप

'टोटल धमाल' से सामने आया अजय देवगन का लुक, साथ नजर आएं हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस्टल

इमरान हाशमी के बेटे अयान 5 साल बाद कैंसर से हुए मुक्त, एक्टर ने जाहिर की खुशी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement