Friday, April 26, 2024
Advertisement

अब हरे एलियन के साथ शाहिद कपूर ने भी लगाए ठुमके, अभी देखिए वीडियो

पिछले कुछ दिनों से हरे रंग के एलियन के साथ की सेलिब्रिटी डांस करके अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं, अब इस क्रम में अभिनेता शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। सभी जानते हैं शाहिद कपूर एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने इस हरे एलियन डेमटूकोसिता के साथ मूव्स मिलाए हैं।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: April 07, 2018 14:52 IST
शाहिद कपूर- India TV Hindi
शाहिद कपूर

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से हरे रंग के एलियन के साथ की सेलिब्रिटी डांस करके अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं, अब इस क्रम में अभिनेता शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। सभी जानते हैं शाहिद कपूर एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने इस हरे एलियन डेमटूकोसिता के साथ मूव्स मिलाए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर ने यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, शाहिद के अलावा एक्ट्रेस यामी गौतम, कॉमेडियन मल्लिका दुआ और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस हरे एलियन के साथ डांस किया है।

यहां देखिए शाहिद का वीडियो-

बात करें फिल्मों की तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूट‍िंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement