Friday, March 29, 2024
Advertisement

Video: शाहिद कपूर ने बेटा जैन के साथ शेयर की ये क्यूट वीडियो

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटे जैन इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। पूरा माजरा यह है कि शाहिद ने बेटे जैन क साथ एक क्यूट सा वीडियो शेर किया जिसमें जैन बेहद क्यूट अंदाज में पति शाहीद के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: May 01, 2019 9:22 IST
शाहीद कपूर और बेटा जैन- India TV Hindi
शाहीद कपूर और बेटा जैन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटे जैन इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। पूरा माजरा यह है कि शाहिद ने बेटे जैन क साथ एक क्यूट सा वीडियो शेर किया जिसमें जैन बेहद क्यूट अंदाज में पति शाहीद के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। शाहिद अपनी बिजी शेड्यूल में से अपनी फैमिली और बच्चे के लिए टाइम निकाल लेते हैं। 

शाहिद अपने बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ समय बिताते हैं। अब शाहिद ने अपने बेटे जैन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद ज़ैन के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखे। वीडियो में शाहिद ने कई फिल्टर का इस्तेमाल भी किया है। ज़ैन काफी क्यूट नजर आए। शाहिद ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- #shadyboys।

ज़ैन शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर के छोटे बेटे हैं। ज़ैन की एक बड़ी बहन भी है, जिसका नाम है मीशा। ज़ैन का जन्म पिछले साल सितंबर में हुआ था। कुछ दिन पहले ज़ैन की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नन्हे बेटे की फोटो शेयर की थी।

बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं। हाल ही में शाहिद ने अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने ये भी बताया कि मैं फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटने से पहले हर दिन 2 घंटे तक नहाता था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि शाहिद कपूर फिल्म ''कबीर सिंह" में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी उनके अपोजिट रोल में हैं। संदीप वांगा ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक एल्कोहॉलिक सर्जन की है जो अपने प्यार को खोने के बाद खुद को बर्बाद करने का ठान लेता है। ये साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में फिल्म में विजय देवेरकोंडा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका निभाई थी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement