Friday, March 29, 2024
Advertisement

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

चांद पर मिशन चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-मार्क III-M1 (बाहुबली) के जरिए लॉन्च कर दिया गया। 16 मिनट बाद यह पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित हो गया। बॉलीवुड सितारों ने ISRO को बधाई दी है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 22, 2019 16:42 IST
चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई- India TV Hindi
चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई

मुंबई: चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया गया। सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-मार्क III-M1 (बाहुबली) के जरिए चंद्रयान 2 से लॉन्च कर दिया गया। इसके 16 मिनट बाद यह पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित हो गया और इसी के साथ पहला चरण भी सफल रहा। जैसे ही सफलतापूर्वक पहला चरण हुआ बॉलीवुड से भी बधाइयों के सिलसिले आने शुरू हो गए।

शाहरुख खान ने यस बॉस स्टाइल में इसरो का बधाई दी।

एकता कपूर ने लिखा- इसरो हमें बहुत गर्व है। एकता कपूर ने एक फन फैक्ट भी ढूंढ़ निकाला है। सोमवार को चंद्रमा का दिन होता है और मंगलवार को मंगल का। और मिशन मंगल मंगलवार को हुआ था और मिशन चंद्रयान सोमवार को। ज्योतिष शास्त्र खगोल विज्ञान से मिल रहा है।

माधवन ने भी इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी खुशी जताई है।

शरमन जोशी ने ये ट्वीट किया है-

करण जौहर ने भी ट्वीट करके खुशी जाहिर की है।

अक्षय कुमार ने भी इसरो को बधाई दी है। अक्षय ने लिखा है- पूरी टीम को बधाई। अक्षय कुमार इसरो के मिशन मंगल पर फिल्म भी बना रहे हैं।

चंद्रयान-2 का यह सफर 48 दिनों तक चलेगा और इसके बाद वह चांद पर उतरेगा। चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण दोपहर ठीक 2 बजकर 43 मिनट पर किया गया। इस मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है। एक सप्ताह पहले तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें-

'कबीर सिंह' के एक महीने पूरे होते ही कियारा आडवाणी खोले फिल्म से जुड़े कई राज़, शूटिंग के वक्त हो गई थी इमोशनल

सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ये फेमस एक्ट्रेस भी स्मोकिंग की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement