Thursday, April 18, 2024
Advertisement

फिल्म 'जीरो' का नया गाना 'इश्कबाजी' हुआ रिलीज, शाहरुख खान और सलमान खान साथ में कदम थिरकाते आए नजर

फिल्म जीरो का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इसक गाने में सलमान खान और शाहरुख खान अपने डांस से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 04, 2018 14:39 IST
Zero song- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/SHAHRUKH KHAN Zero song

शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का दूसरा गाना 'इश्कबाजी' रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और शाहरुख खान साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख और सलमान के साथ गाने में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य भी कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से गाने को शेयर करते हुए लिखा- अकेले चले थे इश्क के सफर पर, करने महबूब को राजी, दोस्त ऐसा मिला रहा में, कर बैठे इश्कबाजी।

गाने में आपको सलमान खान और शाहरुख दोनों मस्ती करते नजर आएंगे। गाने की शुरुआत में पहले शाहरूख डांस करना शुरू करते हैं जिसके बाद सलमान भी उनके साथ कदम थिरकाने आ जाते हैं। गाने के बोल इरशाद-कामिल ने लिखे हैं। गाया सुखविंदर सिंह और दिव्या कुमार ने है साथ ही म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है।

फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मेरा नाम तू गाना रिलीज हुआ था। जो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के बर्थ डे वाले दिन रिलीज किया गया था। करीब 6 साल बाद शाहरुख, कटरीना और अनुष्का साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले तीनों फिल्म जब तक हैं जान में साथ नजर आए थे।

'जीरो' में आपको एक गाना नजर आने वाला है जिसमें श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। शाहरुख फिल्म की रिलीज से पहले इस गाने को सामने नहीं लाना चाहते हैं। श्रीदेवी के गाने के बारे में जानकर फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को डायरेक्ट आनंद एल राय कर रहे हैं। 

Also Read:

Priyanka chopra and Nick jonas Reception: दिल्ली में रात 8 बजे शुरु होगा रिसेप्शन, पीएम मोदी समेत कई स्टार्स हो सकते हैं शामिल

तैमूर अली खान की डॉल के बाद प्रियंका-निक की डॉल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement