Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सपना चौधरी का जबरदस्त मेकओवर, ब्राइडल लुक में तस्वीरें हुईं वायरल

सपना का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुल्हन के अवतार में लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने उनकी तस्वीर पर अच्छे वाले कॉमेंट्स भी किए हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 21, 2018 23:30 IST
सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 11’ में अपना जलवा दिखाने के बाद हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का नया फोटोशूट सामने आया है। इस फोटोशूट में वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। पहली बार सपना चौधरी ने ब्राइडर अवतार में फोटोशूट करवाया है। पेस्टल और हरे रंग के लहंगे में सपना का अलग ही रूप निखरकर सामने आ रहा है। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत गहनों के साथ और खूबसूरत कर लिया था।

सपना का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुल्हन के अवतार में लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने उनकी तस्वीर पर अच्छे वाले कॉमेंट्स भी किए हैं।

सपना चौधरी

सपना चौधरी

वैसे भी बिग बॉस से निकलकर तो सपना चौधरी का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने पूरी तरह से खुद को बदल लिया है। मेकओवर के बाद वो और भी खूबसूरत हो गई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ रही है।

सपना को अब सिर्फ हरियाणवी गाने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड गानों में भी डांस के ऑफर मिलने लगे हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement