Friday, April 19, 2024
Advertisement

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त ने मीडिया को दिया फ्लाइंग किस, सेल्फी लेने की लगी होड़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 01, 2018 23:43 IST
sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी रखी है। इस पार्टी में कई सितारे पहुंच चुके हैं। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ इस पार्टी में पहुंचे हैं। पार्टी में एंट्री के करते  वक्त सारे सितारे पहले मीडिया के सामने पोज देते नजर आएं। इसी क्रम में जैसे ही संजू बाबा पहुंचे, पैपाराजी वाले उन्हें देखकर शोर मचाने लगे। पहले तो संजय दत्त की तस्वीरें ले रहे थे पैपाराजी वाले, लेकिन जैसे ही संजय दत्त ने मीडिया को फ्लाइंग किस दी लोग शोर मचाने लगे, जिसके बाद संजय दत्त आगे आएं, और कुछ लोगों से हाथ मिलाया, उसके बाद लोग सेल्फी के लिए चिल्लाने लगे। देखिए, वीडियो

sanjay duttsanjay dutt

sanjay duttsanjay dutt

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 21 नवंबर को बैंगलुरू में एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी के बाद 28 नवंबर को मीडिया के लिए एक पार्टी हुई और अब आज 1 दिसंबर दोनों ने बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी रखी है। देखिए ये सितारे पार्टी में पहुंचे हैं।

दीपिका के रिसेप्शन में शुरू हुआ मेहमानों के आने का सिलसिला

दीपिका रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे सचिन तेंदुलकर

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहले गेस्ट बने जावेद अख्तर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement