Friday, April 19, 2024
Advertisement

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने फिर शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग फोटो, नहीं भुला पा रही हैं खूबसूरत रिश्ता

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह पहले भी कई बार अपने ब्वॉयफ्रेंड की याद में उसकी फोटोज शेयर कर चुकी हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 16, 2019 18:22 IST
Sanjay Dutt daughter Trishala with boyfriend- India TV Hindi
Sanjay Dutt daughter Trishala with boyfriend

मुंबई: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) के ब्वॉयफ्रेंड को गुज़रे हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन त्रिशाला अभी तक उस गम से बाहर नहीं निकल पाई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से ब्वॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर की है। इसे देखकर लोगों का कहना है कि तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को कितना मिस करती हैं।

त्रिशाला ने फोटो में कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि त्रिशाला करीब 2 साल तक इटैलियन लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2 जुलाई को अचानक उनके ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया। त्रिशाला अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद करती हैं। 

त्रिशाला दत्त जब 8 साल की थीं, तभी उनकी मां ऋचा शर्मा का निधन हो गया था। उसी समय से वह अपनी मौसी के साथ रहती हैं। त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ की पढ़ाई की है। इन दिनों वह फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

Also Read:

Mission Mangal स्टार अक्षय कुमार ने कहा, 'सपने में नहीं सोचा था कि चांदनी चौक का लड़का फोर्ब्स तक पहुंचेगा!'

वरुण धवन ने पापा डेविड धवन के बर्थडे पर लिखा, 'मेरा नम्बर 1 डिरेक्टर.. काम चालू है bhai लोग'

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement