Friday, April 19, 2024
Advertisement

Sanju Movie Review & Twitter Reactions: रणबीर कपूर ने फिर चलाया अभिनय का जादू, जानिए संजय दत्त की बायोपिक को मिल रहा है कैसा रिस्पॉन्स

Sanju Movie Review & Twitter Reactions Live Updates: संजय दत्त की मोस्ट एवेटेड बायोपिक 'संजू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिस वक्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे बस कुछ ही समय में अब वह पल भी आने वाला है। रणबीर कपूर के अभिनय से सजी इस फिल्म को दुनियाभर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 29, 2018 15:02 IST
Sanju- India TV Hindi
Sanju

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की मोस्ट एवेटेड बायोपिक 'संजू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिस वक्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे बस कुछ ही समय में अब वह पल भी आने वाला है। रणबीर कपूर के अभिनय से सजी इस फिल्म को दुनियाभर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। पिछले दिनों रिलीज हुई सलमान खान की 'रेस 3' के बाद एक बार फिर से साल की बड़ी फिल्म रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म संजय दत्त की जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ावों पर आधारित है। फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल और जिम सरभ जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

Sanju Movie Review & Twitter Reactions Live Updates

सिनेमाघर में फिल्म देख रहीं इंडिया टीवी की जर्नलिस्ट ज्योति जासवाल की फिल्म 'संजू' पर लाइव अपडेट्स

1:15 pm- पूरी फिल्म में संजय दत्त की दोनों एक्स वाइफ और माधुरी दीक्षित का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

1:15 pm- संजय दत्त ने पूरी की सजा। जेल से आए बाहर।

1:00 pm- संजय की जिंदगी जैसे एक बार फिर से ठीक होने लगी थी, तभी पिता सुनील दत्त का साया उनके सिर से उठ जाता है।

12:57pm- लंबे वक्त तक विवादों में रहने और फैंस की नफरत झेलने के बाद अब संजय दत्त ने एक बार फिर से 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से दमदार वापसी की। उन्हें फिर से एक बार दर्शकों का प्यार मिलने लगा।

12:44 pm- पिता सुनील दत्त, संजय को अंडरवर्ल्ड से दूर रहने की सलाह देते हैं।

12:21 pm- फिल्म 'सनम' के प्रोड्यूसर्स समीर और हनीफ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ आकर संजय को 3 राइफल और कुछ बुलेट्स देते हैं।

12:18 pm- बाबरी मस्जिद में मुस्लमानों की मदद करने के कारण संजय दत्त को उन्हें उनकी बहन का रेप करने की धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा के लिए अपने साथ AK56 रखनी शुरू कर दी।

1217pm- बाबरी मस्जिद के बाद मुंबई ब्लास्ट हुआ। जिसकी वजह से संजय दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

12:15 pm- फिल्म के सेकंड हाफ की शुरुआत होती है बाबरी मस्जिद कांड से। जब संजय दत्त को धमकियां मिलने लगती हैं।

11:41 am- रिहैब से भागने के बाद पापा सुनील दत्त, संजय को उनकी मां के आखिर शब्द देते हैं। इसके बाद अब उन्हें फिर से ड्रग्स छोड़ने का हौसला मिलता है और वह रिहैब वापस चले गए।

11:40 am- मां जाते-जाते भी अपने लाडले संजू के लिए एक रिकॉर्डिंग छोड़ जाती हैं।

11:39 am- रिहैब से भाग गए संजय दत्त

11:37 am- पहली फिल्म 'रॉकी' की रिलीज के बाद संजय को अहसास होता है कि मां की मौत के समय वह नशे में थे। जिस वजह से अब उन्हें इस ड्रग्स की लत से छुटकारा चाहिए।

11:30 am- मां के अंतिम वक्त में नशे के कारण उनके पास होते हुए भी साथ नहीं हैं संजय दत्त

11:05 am- पहली बार पिता से नाराज होकर संजय दत्त ने लिए ड्रग्स, फिर मां की कैंसर की वजह से लिया।

10:55 am- रूबी के भूमिका में सोनम कपूर को संजय दत्त की गर्लफ्रेंड के तौर पर देखा जा रहा है।

10:51 am- रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की भूमिका में रम गए हैं। उनकी एक्टिंग वाकइ काबिल-ए-तारिफ है।

10:49 am- संजू पिता से छिपकर सिगरेट पी रहे हैं, लेकिन जैसे ही सुनील दत्त उन्हें ऐसा करते देखते हैं तो जोरदार फटकार लगाते हैं।

10: 48 am- सुनील दत्त बेटे संजय दत्त को अभिनय के लिए एक सीन करना सीखा रहे हैं।

10:19 am- विक्की कौशल ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को फिल्म के साथ बांध लिया है। फिल्म में वह संजय सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

10:07 am- पहली बार एक ही फ्रेम में साथ नजर आए रणबीर कपूर, सोनम कपूर, बोमन ईरानी और जिन सरभ, बेहद खूबसूरत सीन

10:03 am- युवा संजय दत्त के अंदाज में रणबीर कपूर के चेहरे पर बहुत सरलता और सच्चाई दिख रही है। फिल्म की शुरूआत होती है दत्त की एंट्री से जो ड्रग्स की बदनाम दुनिया में फंसे हैं।

10:00 am- अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर नजर आए परेश रावल

9:53 am- फिल्म में अनुष्का शर्मा एक जानी मानी लेखिका विनी के किरदार में नजर आ रही हैं। संजय दत्त उनसे अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखने के लिए कहते हैं।

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक 'संजू' को इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म अपने पहले ही दिन 'बाघी 2', 'पद्मावत', 'रेस 3' और 'रेड' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो सकती है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म पहले ही दिन 30 करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकती है। वहीं दूसरी ओर इसे रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म भी माना जा रहा है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement