Thursday, April 25, 2024
Advertisement

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से कहा- 'इस फरेबी दुनिया में आप एक सच्ची इंसान हैं'

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा को उनके 33वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी तरीफ की।

IANS Written by: IANS
Published on: November 17, 2019 7:52 IST
parineeti chopra and  sania mirza- India TV Hindi
सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का मानना है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक अच्छी इंसान हैं और उनके अंदर फरेब नहीं है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा को उनके 33वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी तरीफ की।

सानिया के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए परिणीति ने लिखा, "आई लव यू। मुझे आप इसलिए पसंद हैं, क्योंकि आप इस फरेबी दुनिया में एक सच्ची इंसान हैं। आप हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं, आपके पास एक अच्छा दिल है, आप अकेले अपने दम पर ऊंचाइयों पर पहुंची हैं और आप काफी फनी भी हैं। मुझे आप इसलिए भी पसंद हैं, क्योंकि आपके सामने मुझे कुछ और बनने की जरूरत नहीं है।"

Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ-रितेश की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन-अथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

परिणीति ने लिखा, "मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद! जन्मदिन मुबारक हो सानू!"

सानिया ने भी इसका जवाब देते हुए लिखा, "मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं।"

Video: कैटी पेरी ने मुंबई में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में मचाया धमाल, दी दमदार परफॉर्मेंस

परिणीति के अलावा, हुमा कुरेशी, फराह खान और नेहा धूपिया ने भी सानिया को जन्मदिन की बधाई दी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement