Friday, April 26, 2024
Advertisement

सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ फोटो की शेयर, 25 सालों से है साथ

सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ सोशली मीडिया पर फोटो शेयर की है। शेरा को सलमान खान के साथ 25 साल हो गए हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 17, 2019 17:10 IST
salman khan shares a picture- India TV Hindi
सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह दबंग 3 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। सलमान खान को प्रोटेक्ट करने के लिए उनके बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ रहते हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हमेशा उनके साथ नजर आते हैं। शेरा को सलमान खान के साथ रहते हुए 25 साल हो गए हैं।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ फोटो शेयर करके 25 साल के साथ के बारे में बताया है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '25 साल और अभी भी मजबूत है।'

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की दबंग 3 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

क्रिसमस 2019 के बाद ईद 2020 पर भी सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी फिल्म 'राधे' ईद 2020 पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाती वजर आएंगी। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement