Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अभिनेत्री पूजा डडवाल की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, कहा...

पूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी दुबली नजर आ रही हैं। उनके हाथ काफी पतले दिख रहे हैं। ठीक से इलाज न होने की वजह से पूजा की हालत इतनी खराब हो गयी।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: March 25, 2018 12:01 IST
सलमान खान- India TV Hindi
Image Source : PTI सलमान खान

नई दिल्ली: नब्बे की दशक की अभिनेत्री पूजा डडवाल टीबी की बीमारी की वजह से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। पूजा सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ में अभिनेता अतुल अग्निहोत्री के अपोजिट नजर आई थीं। इससे पहले भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पूजा की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कुछ रुपये और फल पूजा के पास भेजे। पूजा रवि किशन के साथ भी काम कर चुकी हैं।

हाल ही में जब पुणे में दबैंग टूर के लिए पहुंचे सलमान खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर बात की। सलमान ने कहा उन्हें पहले नहीं पता था कि पूजा इतने बुरे हालात से गुजर रही हैं। अब हम उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान ने कहा कि हेलन आंटी पहले से ही पूरा ध्यान रखती आ रही हैं। सलमान ने उम्मीद जताई है कि पूजा जल्द ठीक हो जाएंगी।

सलमान खान ने पूजा के जो भी बिल हुए हैं वो भर दिए हैं।

बता दें, टीबी के बारे में पता चलने के बाद से ही पूजा मुंबई के सेवरी इलाके में एडमिट हैं। पूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी दुबली नजर आ रही हैं। उनके हाथ काफी पतले दिख रहे हैं। ठीक से इलाज न होने की वजह से पूजा की हालत इतनी खराब हो गयी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि  मुझे 6 महीने पहले ही पता चला कि मैं टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हूं। मैंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। मुझे लग रहा है कि अगर सलमान मेरा वीडियो देख लेंगे तो मदद के लिए आगे आएंगे। मेरी माली हालत ठीक नहीं है, मैं खर्च चलाने के लिए गोवा के कसीनो में काम करती हूं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement