Friday, April 26, 2024
Advertisement

VIDEO : जब सोनम की शादी में शाहरुख-सलमान की दिखी बेहतरीन जुगलबंदी, देखें VIDEO

सलमान और शाहरुख अपनी फिल्म करन-अर्जुन का गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन’ की लाइन गुनगुना रहे थे।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 10, 2018 14:48 IST
सलमान-शाहरुख- India TV Hindi
सलमान-शाहरुख

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी कल धूम-धाम से हुई। इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी सितारे एक छत के नीचे नजर आए। लेकिन लोगों की नजरें थीं सलमान और शाहरुख के ऊपर। एकसाथ एक फ्रेम में देखने के लिए इन्हें तो फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। फैंस का ये सपना पूरा हुआ सोनम की रिसेप्शन पार्टी में। जहां सोनम की मम्मी के सामने घुटनों पर बैठकर सलमान और शाहरुख ने सोनम की मम्मी को इमोशनल करने के लिए मां वाला गाना गाया, ताकी उन्हें सोनम की विदाई का दुख हो। लेकिन हुआ उल्टा, सलमान और शाहरुख जिस तरह गाना गा रहे थे उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। अनिल कपूर तो अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे थे।

सलमान और शाहरुख अपनी फिल्म करन-अर्जुन का गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन’ की लाइन गुनगुना रहे थे। सोनम की मम्मी गाना सुनकर हंस रही थीं, साथ ही अनिल कपूर रणवीर सिंह को पकड़कर हंसे जा रहे थे। लेकिन शाहरुख और सलमान पूरे दिल से ये गाना गाए जा रहे थे। आप भी देखिए ये वीडियो...

इस रिसेप्शन में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement