Thursday, April 25, 2024
Advertisement

एक दूजे के हुए रुबिना दिलाइक और अभिनव शुक्ला, देखें संगीत से शादी तक का पूरा Album

रुबिना दिलाइक अपने गुरुवार को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लंबे से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि इन्होंने मुंबई में नहीं बल्कि शिमला के खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए। लेकिन इनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई में ही किया जाएगा।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 22, 2018 13:22 IST
Rubina - India TV Hindi
Rubina

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा रुबिना दिलाइक अपने गुरुवार को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लंबे से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि इन्होंने मुंबई में नहीं बल्कि शिमला के खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए। लेकिन इनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई में ही किया जाएगा। अब इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। रुबिना यहां सफेद रंग और पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की ही ज्वैलरी भी पहनी थी।

वहीं दूसरी ओर अभिनव हल्के ब्लू और व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहे थे। गौरतलब है कि इस शादी में छोटे पर्दे की जानी मानी हस्तियां शरद केलकर, कीर्ति गायकवाड़, सुरवीन चावला, हुसैन कुवरजेरवाल, टीना कुवरजेरवाला भी शामिल हुईं। अब रुबिना और अभिनव की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें कि इन्होंने शिमला के वुडविल पैलेस में पंजाबी और हिमाचली रिती-रिवाजों से एक दूसरे से शादी की। लेकिन अब खबर आई है कि इनकी शादी के दो रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। एक 24 जून को लुधियाना में होगा, जबकि दूसरा 28 जून को मुंबई में रखा जाएगा।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement